sawan somwar

UPI ID से लेकर आधार कार्ड अपडेशन तक, नए साल पर बदल जायेंगे ये नियम

Updated: रविवार, 31 दिसंबर 2023 (09:53 IST)
New Rules From 1st January 2024 : नए साल शुरू होने में कुछ ही घंटे शेष हैं। महीने की समाप्ति के साथ ही कुछ नियम भी बदलने वाले हैं। आप 31 दिसंबर तक ये काम जरूर करवा लें वरना आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। जानिए कौनसे नियम बदलने वाले हैं।
 
1. निष्‍क्रिय यूपीआई ID पर भुगतान नहीं : NPCI ने यूपीआई आईडी को लेकर सख्त फैसला किया है। नए साल में निष्क्रिय यूपीआई आईडी पर नहीं ले सकेंगे। NPCI ने नवंबर में ही बैंकों और पेमेंट्स बैंकों से कह दिया है कि जिन यूपीआई आईडी पर 1 वर्ष या इससे अधिक समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है, उन्हें 31 दिसंबर तक निष्क्रिय कर दिया।
 
2. बीमा कंपनियां अलग से देगी पॉलिसी की प्रमुख जानकारी : बीमा नियामक इरडा ने बीमा कंपनियों से ग्राहकों को पॉलिसी से जुड़ी प्रमुख जानकारी ग्राहकों को अलग से देने को कहा है। इसके लिए इरडा ने एक फॉर्मेट भी तय किया है। मौजूदा ग्राहकों को दी जाने वाली जानकारी का फॉर्मेट भी बदला गया है।
 
3. रिटर्न फाइल (Updated ITR Filing) : आयकर रिटर्न फाइल (Income Tax Return) करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 तय की थी, लेकिन कई टैक्‍सपेयर्स ने अभी तक यह काम नहीं पूरा किया है। 31 दिसंबर 2023 तक लेट फीस के साथ अपडेटेड आईटीआर फाइल (Updated ITR Filing) करना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो 1 जनवरी से और ज्‍यादा जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है।
 
4. डीमैट अकाउंट में जोड़े नॉमिनी (Demat Account Nomination) : अगर आप शेयर बाजार में इनवेस्ट करते हैं तो आपको 31 दिसंबर से पहले नॉमिनी जोड़ लेना चाहिए, क्‍योंकि सेबी ने डीमैट अकाउंट (Demat Account Nomination) में नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर दी है। नॉमिनी नहीं जोड़ने पर डीमैट अकाउंट फ्रीज हो सकता है, जिससे शेयरों की खरीद और बिक्री नहीं कर पाएंगे। म्‍यूचुअल फंड (Mutual Fund) में भी निवेश करते हैं तो भी नॉमिनी जोड़ना आवश्यक होगा। ऐसा नहीं करने पर फंड जमा और निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
 
5. बैंक लॉकर एग्रीमेंट (Bank Locker Agreement) : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों का लॉकर एग्रीमेंट (Bank Locker Agreement) संशोधित करा लें, इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। अगर आप भी बैंक लॉकर ले रखें हैं तो नए लॉकर एग्रीमेंट को जल्‍द से जल्‍द पूरा कर लें। अगर ये काम 31 दिसंबर तक पूरा नहीं हुआ तो आपको बैंक लॉकर खाली करना पड़ सकता है।
 
6. आधार में अपडेशन के लिए देना होगा पैसा (Charge for Aadhar Card updation) : नए साल में आधार कार्ड में किसी भी तरह के बदलाव के लिए आपको 50 रुपए देने होंगे। 31 दिसंबर तक आप मुफ्त में यह काम कर सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख