Hanuman Chalisa
✕

RBI MPC 2023: अब ATM मशीन से निकलेंगे सिक्के, देश के 12 शहरों में होगी शुरुआत

Updated: बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (16:51 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (RBI) ने लोगों के बीच सिक्कों का वितरण आसान बनाने के लिए क्यूआर कोड आधारित सिक्का वेंडिंग मशीन की शुरुआत करने की घोषणा की। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की बुधवार को समाप्त हुई तीन दिवसीय बैठक के बाद घोषणा करते हुए कहा कि जनता के बीच सिक्कों के वितरण में सुधार के लिए कुछ प्रमुख बैंकों के सहयोग से क्यूआर कोड आधारित सिक्का वेंडिंग मशीन पर शीघ्र ही एक पायलट परियोजना शुरू की जाएगी।

यह मशीन एक कैशलेस कॉइन डिस्पेंसेशन मशीन है, जो एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करके ग्राहक के बैंक खाते से राशि काटकर उसके एवज में सिक्के का भुगतान करेगी।
 
दास ने कहा कि क्यूआर कोड आधारित यह मशीन नकद आधारित पारंपरिक सिक्का वेंडिंग मशीन के विपरीत बैंक नोटों की भौतिक निविदा और उनके प्रमाणीकरण की आवश्यकता को समाप्त कर देगा। क्यूआर कोड आधारित मशीन में ग्राहकों के पास आवश्यक संख्या और मूल्य में सिक्कों की निकासी करने का विकल्प भी होगा।
 
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि क्यूआर कोड आधारित सिक्का वेंडिंग मशीन की पायलट परियोजना को शुरुआत में देश भर के 12 शहरों के 19 स्थानों पर शुरू करने की योजना है। इन वेंडिंग मशीनों तक लोगों की पहुंच को आसान बनाने के लिए इन्हें रेलवे स्टेशनों, शॉपिंग मॉल, मार्केटप्लेस जैसे सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षणों से मिली सीख के आधार पर क्यूआर कोड आधारित वेंडिंग मशीन का उपयोग करके सिक्कों के बेहतर वितरण को बढ़ावा देने के लिए बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। वार्ता Edited By : Sudhir Sharma
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अगला लेख