Hanuman Chalisa
✕

अमिताभ बच्चन बैंक ग्राहकों को धोखेबाजों से बचाने के लिए करेंगे जागरूक, RBI के अभियान से जुड़े

Updated: रविवार, 27 सितम्बर 2020 (20:39 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अब बैंक ग्राहकों को धोखेबाजों से बचने के लिए जागरूक करते दिखाई देंगे। भारतीय रिजर्व  (Reserve Bank of India) बैंक ने अपने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए ‘बिग बी’ की सेवाएं ली हैं।
ALSO READ: WhatsApp पर मैसेज प्रायवेसी को लेकर कंपनी ने दिया बड़ा बयान
रिजर्व बैंक की सार्वजनिक जागरूकता पहल के तहत केंद्रीय बैंक ग्राहकों को सुरक्षित तरीके से लेन-देन के बारे में बताता है। ग्राहकों को बताया जाता है कि लेन-देन करते समय उन्हें क्या करना चाहिए और किससे बचना चाहिए।
 
ALSO READ: प्रवासी मजदूरों के 'मसीहा' बने सोदू सूद क्या राजनीति में रखेंगे कदम? एक्टर ने दिया जवाब
नियामक पिछले एक साल से अधिक अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में यह अभियान चला रहा है, जिससे अधिकतम लोगों तक पहुंचा जा सके। वे इन संदेशों को बार-बार दोहराता है जिससे लोग अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को भूलें नहीं। रिजर्व बैंक ने अप्रैल की शुरुआत में इसी नाम से फेसबुक पेज शुरू किया था।
 
बच्चन ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान डिजिटल बैंकिंग का प्रचार किया था। इसमें वे लोगों से यह कहते दिखे थे कि वे डिजिटल भुगतान अपनाएं और सुरक्षित रहें। ट्विटर पर रिजर्व बैंक सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक है। उसने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में अमेरिका के फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक को पीछे छोड़ दिया है।
ALSO READ: PM Kisan Samman Nidhi : क्या आपके खाते में आई 2000 रुपए की किस्त, ऐसे करें चेक
ट्विटर पर रिजर्व बैंक के फॉलोअर्स की संख्या 9.66 लाख है, वहीं फेडरल रिजर्व के फॉलोअर्स की संख्या 6.64 लाख और योरपीय केंद्रीय बैंक के फॉलोअर्स की संख्या 5.81 लाख है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख