dharma sangrah
✕

राहतभरी खबर, मुंबई में आज से चलेगी 610 अतिरिक्त लोकल ट्रेन

Updated: रविवार, 1 नवंबर 2020 (07:52 IST)
मुंबई। मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों में भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने एक नवंबर से 610 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
 
मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा जारी एक संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेन सेवाओं के साथ विशेष उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़कर 2020 हो जाएगी। 610 सेवाओं में से 314 को मध्य रेलवे नेटवर्क पर चलाया जाएगा, जबकि शेष 296 ट्रेनों को पश्चिम रेलवे के नेटवर्क पर चलाया जाएगा।
 
रेलवे मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क पर 1,410 सेवाओं का संचालन कर रहा है, जिनमें से 706 मध्य रेलवे की लाइनों पर और 704 पश्चिम रेलवे की लाइनों पर हैं।
 
गौरतलब है कि रेलवे ने 15 जून को आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों के लिए स्थानीय ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू किया था।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख