1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती
रेलवे की ओर से की गई नई व्यवस्था में न्यूनतम जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। अभी बेटिकट यात्रा करने पर यात्री से पूरा किराया वसूला जाता है और कम से कम 250 रुपए जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माना नहीं भरने पर 3 माह की जेल की सजा भी हो सकती है। इससे पहले 2013 में रेलवे ने जुर्माने की न्यूनतम राशि को 50 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए किया था।
नए नियमों के तहत, दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों का टिकट जब्त कर लिया जाएगा। यात्री को टिकट का पूरा किराया और कम से कम 500 रुपए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर बगैर अनुमति सामान बेचने पर भी 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें