Top News : लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज, दिल्ली में SIR की डेडलाइन बढ़ी, Dabur पर FSSAI का बड़ा एक्शन
Top News 5 August : लाल सागर में यमन के पास भारतीय जहाज पर हमला। दिल्ली में SIR की समय सीमा बढ़ी। FSSAI ने डाबर के शहद, घी और तेल समेत कई उत्पादों की बिक्री पर लगाई रोक। दतिया में हार के बाद भाजपा ने पूरी जिला संगठन समिति भंग की। मौसम विभाग ने 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। 5 अगस्त की बड़ी खबरें :
लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला
लाल सागर में यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय ध्वज वाले मालवाहक पोत एमएसवी फैजे नूरे ओलिया पर हमला हुआ, जिसके बाद जहाज समुद्र में डूब गया। हालांकि चालक दल के सभी 14 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें 13 भारतीय थे। ALSO READ: Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित
दिल्ली में SIR की समय सीमा फिर बढ़ी
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समय-सीमा दूसरी बार बढ़ा दी गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार बूथ स्तरीय अधिकारियों का घर-घर सत्यापन अब 17 अगस्त तक चलेगा। प्रारूप मतदाता सूची 24 अगस्त को प्रकाशित होगी। 24 अगस्त से 23 सितंबर तक दावे और आपत्तियां कार की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को जारी होगी।
Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन
खाद्य नियामक FSSAI ने Dabur India के कई खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। कार्रवाई उन उत्पादों की पैकेजिंग और बिक्री में किए गए 100 per cent यानी 100 प्रतिशत दावों को लेकर की गई है। FSSAI का कहना है कि इस तरह के दावे भ्रामक हो सकते हैं और खाद्य नियमों के अनुरूप नहीं हैं। ALSO READ: Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने 100% दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दतिया में बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। उपचुनाव में हार के 24 घंटे के भीतर ही बीजेपी ने दतिया की पूरी जिला संगठन समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। ALSO READ: MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग
19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है और अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, 5 अगस्त को असम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

