dharma sangrah

इंदौर में रेल टिकट रिजर्वेशन हुआ आसान, फिर शुरू किया टोकन सिस्टम

Updated: शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (21:01 IST)
इंदौर। रेलयात्रियों की परेशानियों को देखते हुए टिकट रिजर्वेशन के लिए इंदौर में रेलवे स्टेशन पर आज से टोकन सिस्टम दोबारा शुरू करवाया गया है। इससे अब यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लाइनों से निजात मिलेगी। सांसद शंकर लालवानी ने स्‍टेशन पहुंचकर टोकन सिस्टम की शुरुआत की।

खबरों के अनुसार, इंदौर रेलवे स्टेशन पर रेल टिकट के रिजर्वेशन के लिए एक बार फिर से टोकन सिस्टम की शुरुआत की गई है। सांसद लालवानी को रेलवे स्टेशन पर टोकन सिस्टम के बंद होने की जानकारी मिली थी और उन्‍होंने अधिकारियों को इसे जल्द शुरू करने के लिए निर्देश दिए थे।

सांसद लालवानी आज रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पूर्णिमा सोनी नाम की युवती जो कि टिकट के लिए लाइन में लगी थी और अपनी शादी के लिए उदयपुर की यात्रा करना चाहती थी। इसी दौरान सांसद लालवानी ने पहला टोकन उन्‍हें ही दिया और विवाह के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

उल्‍लेखनीय है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के खतरों को देखते हुए भी यह जरूरी है कि लोग लाइनों में लंबे समय तक खड़े न रहें और टोकन लेने के बाद जब बारी आए, तभी टिकट काउंटर पर पहुंचें।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

पीएम मोदी के छात्रों को माफ करने वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- देश से माफी मांगें

10 दिन में दूसरा आतंकी हमला, कूलगाम में 2 प्रवासी मजदूरों की मौत

LIVE: पीएम मोदी ने भोगापुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, आंध्र को 17900 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

Top News 1 August: कुलगाम में आतंकी हमला, कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता, PM मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को किया माफ

अगला लेख