Hanuman Chalisa
✕

स्कीम : सरकार हर महीने देगी 3000, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Updated: मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (18:39 IST)
केंद्र सरकार की ओर किसानों के लिए कई तरह की लाभदायक स्कीम चलाई जाती हैं। इसी में से एक है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PMKMY)। छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य पेंशन (Pension) की रकम सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत किसानों को साल में 36 हजार रुपए यानी हर महीने 3 हजार रुपए का फायदा मिलता है। यह स्कीम किसानों के लिए काफी लाभदायक है।
 
हर महीने न्यूनतम 55 रुपए का योगदान : हर महीने 3 हजार रुपए के पेंशन के लिए 55 रुपए से 200 रुपए तक का योगदान देना होगा। 18 साल की उम्र में 55 रुपए जबकि 40 साल की उम्र में 200 रुपए योगदान करना होगा।
 
क्या है आयुसीमा : योजना 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के लिए है। इसका फायदा 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि वाले सभी छोटे और सीमांत किसान ले सकते हैं। इसके तहत 60 साल की उम्र के बाद किसानों को हर माह 3000 रुपए पेंशन की रकम मिलेगी। 
 
अगर इससे पहले किसान की मृत्यु हो जाती है तो किसान की पत्नी को परिवार पेंशन के रूप में 50% पेंशन प्राप्त करने का हकदार होगा। पारिवारिक पेंशन केवल पति या पत्नी पर लागू होती है।

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

भोपाल में जनता क्वार्टर पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा बल के बीच 599 जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू,कांग्रेस नेता हिरासत में

घर बैठे हल हो रही आम जनता की हर समस्या! सीएम धामी ने बताया कैसे '1905' नंबर बदल रहा उत्तराखंड की तस्वीर

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी की नेपाल पीएम से मुलाकात

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

अगला लेख