suvichar

Post Office की यह स्कीम आपको कर सकती है मालामाल, सिर्फ 1000 रुपए...

Updated: बुधवार, 20 जनवरी 2021 (00:55 IST)
आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी छोटी बचत का अच्छा रिटर्न मिले, साथ ही उसकी जमा पूंजी भी सुरक्षित रहे। ऐसी कई स्कीम्स पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रही हैं। अगर आप 5 साल के लिए अपनी पूंजी को निवेश करना चाहते हैं तो मंथली इनकम स्कीम (MIS) आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकती है।

इस योजना में आपको हर महीने एक निर्धारित आय होगी और आपका पैसा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। इस योजना में आप सिंगल अकाउंट के जरिए कम से कम 1,000 रुपए और अधिकतम 4.5 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। संयुक्त खाते में अधिकतम पैसे की सीमा 9 लाख रुपए तक है। यह योजना रिटायर्ड कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाभदायक है।  इस योजना में नाबालिग भी निवेश कर सकते हैं। ऐसे खाते में 3 लाख रुपए तक निवेश किए जा सकते हैं। 
 
ऐसे करें निवेश : इस स्कीम में डिपॉजिट के लिए पोस्ट ऑफिस में एक अलग से POMIS फॉर्म भरना होता है। योजना में निवेश से पहले ग्राहक को पोस्ट ऑफिस एक बचत खाता खुलवाना होता है। इस योजना में फिलहाल 6.6 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है, जो दूसरे फिक्स्ड डिपॉजिट और विकल्पों से बेहतर हैं। यह योजना 5 साल में मैच्योर होती है। अगर मैच्योरिटी से पैसे निकालते हैं तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। साथ ही पैनल्टी भी लगती है। योजना की अधिक जानकारी आप नजदीकी पोस्टऑफिस या आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Top News 2 September: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राम मंदिर को मिलेगा पहला CEO; ईरान पर अमेरिकी हमले से बढ़ा तनाव

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

अगला लेख