Daily Horoscope
✕

PM Vishwakarma Scheme : विश्वकर्मा योजना 2023 क्या है, कैसे मिलेगा आपको इसका लाभ

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (17:10 IST)
PM Vishwakarma Scheme
2 लाख तक का कर्ज
कारीगरों और शिल्पकारों को मिलेगा लाभ
प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र भी
 
What is Vishwakarma Yojana 2023 :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले से देश को संबोधित करते हुए कारीगरों और शिल्पकारों के लिए विश्वकर्मा स्कीम की घोषणा की। आइए जानते हैं कैसे ले सकते हैं आप इसका लाभ। 
 
क्या हैं योजना के उद्देश्य : इस योजना का उद्देश्य देशभर में मौजूद कारीगरों और शिल्पकारों की क्षमताओं को बढ़ाना है। सरकार इस योजना को 13,000 करोड़ रुपए से लेकर 15,000 रुपए से शुरू करेगी। योजना के अंतर्गत स्किल ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर इस स्कीम के तहत कुशल कारीगरों को एमएसएमई से भी जोड़ा जाएगा, जिससे कि उन्हें बेहतर बाजार मिल सके।
 
किन्हें मिलेगा फायदा : योजना का फायदा बढ़ई, सोनार, मूर्तिकार और कुम्हार आदि क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को मिलेगा। इसके जरिए सरकार की कोशिश शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना और साथ ही उन्हें घरेलू बाजार और वैश्विक बाजार के साथ जोड़ना है।
 
बजट में इस योजना की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा था कि शिल्पकार स्वतंत्र और आत्मनिर्भर भारत की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस योजना से महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों को फायदा मिलेगा।
 
कौशल विकास के लिए कोर्स : पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत इन बातों पर ध्यान दिया जाएगा कि किस तरह से अधिक कौशल का विकास हो और पारंपरिक कामगारों को नए प्रकार के उपकरणों व डिजाइन की जानकारी मिले। इस योजना के तहत पारंपरिक कामगारों को आधुनिक उपकरणों की खरीद में भी मदद की जाएगी। योजना के तहत दो तरह के - बेसिक और एडवांस- कौशल विकास कोर्स कराए जाएंगे। कोर्स करने वाले कामगारों को सरकार की ओर से स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टाइपेंड रोजाना 500 रुपए के हिसाब से मिलेगा। 
 
कब होगी लॉन्च : विश्वकर्मा योजना को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती भी है।
 
कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता : पीएम विश्वकर्मा योजना के पहले चरण में एक लाख रुपए का तक कर्ज दिया जाएगा। इस पर ब्याज की दर ज्यादा से ज्यादा 5 परतिशत होगी। इसके बाद दूसरे चरण में पात्र कामगारों को 2-2 लाख रुपए का रियायती कर्ज दिया जाएगा। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों, शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और पहचान-पत्र भी दिया जाएगा। आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 15 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।
 
कैसे करें आवेदन : योजना का लाभ लेने के लिए गांवों के कॉमन सर्विस सेंटर में पंजीकरण होगा और 3 स्तरों के बाद फाइनल चयन होगा। विश्वकर्मा योजना में राज्य सरकारें मदद करेंगी, लेकिन सारा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख