Daily Horoscope
✕

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर

Updated: गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (08:32 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को लगातार तीसरे दिन स्थिर रहे। दोनों ईंधन के दाम लगातार 6 दिन बढ़ने के बाद 8 दिसंबर से स्थिर हैं। दिसंबर में अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में 6 बार बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर में पेट्रोल एक रुपए 37 पैसे और डीजल एक रुपए 45 पैसे महंगा हो चुका है।
 
सोमवार को देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल 30 से 33 पैसे तक और डीजल 25 से 31 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ था। उसके बाद से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर है।
 
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में डीजल 80 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल का दाम 90 रुपए प्रति लीटर से अधिक है। दिल्ली में आज पेट्रोल 83.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 
वाणिज्य नगरी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए और डीजल का दाम 80.51 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई भाव क्रमशः 86.51 और 79.21 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 85.19 रुपए और डीजल 77.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। (वार्ता)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख