dharma sangrah
✕

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन लिमिट 10 लाख तक बढ़ाई, नए नियम लागू

अगर आप Phonepe, Paytm या Gpay जैसे ऐप्स का इस्तेमाल भुगतान के लिए करते हैं तो आपके लिए NPCI के नए नियम जानना जरूरी है। अब इंशोरेंस, EMI और ट्रेवल जैसी कैटेगरी में एक दिन में 10 लाख रुपए तक का भुगतान क

Updated: सोमवार, 15 सितम्बर 2025 (12:43 IST)
UPI New Rules : अगर आप Phonepe, Paytm या Gpay जैसे ऐप्स का इस्तेमाल भुगतान के लिए करते हैं तो यह खबर आपके लिए जानना जरूरी है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई ट्रांजैक्शन के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। यह नियम आज से लागू हो गए हैं। 
 
अब इंश्योरेंस, कैपिटल मार्केट, लोन ईएमआई और ट्रैवल जैसी कैटेगरी में एक दिन में 10 लाख रुपए तक का पेमेंट किया जा सकेगा। यह नियम पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) पेमेंट पर लागू होंगे। यानी व्यापारी या संस्थानों को पेमेंट करने पर नई लिमिट लागू होगी।
 
पर्सन-टू-पर्सन (P2P) यानी एक व्यक्ति से दूसरे को पैसे भेजने की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही प्रतिदिन 1 लाख रुपए तक भेजे का सकेंगे। NPCI ने स्पष्‍ट कहा है कि बैंक अपनी रिस्क पॉलिसी के आधार पर कम लिमिट भी तय कर सकते हैं।
 
इंश्योरेंस प्रीमियम और कैपिटल मार्केट निवेश की सीमा 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है। इसमें 24 घंटे में अधिकतम 10 लाख रुपए तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा। लोन और ईएमआई कलेक्शन के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट 5 लाख रुपए कर दी गई है, वहीं इसकी डेली ट्रांजेक्शन लिमिट 10 लाख रुपए होगी। क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट्स अब एक बार में 5 लाख रुपए तक कर सकते हैं, तो वहीं दैनिक सीमा 6 लाख रुपए ही रखी गई है।
 
ज्वेलरी खरीद की सीमा को बढ़ाकर 1 लाख से 2 लाख रुपए कर दिया गया है और दैनिक सीमा 6 लाख कर गई है। बैंकिंग सर्विसेज में टर्म डिपॉजिट्स के लिए डिजिटल ऑनबोर्डिंग पर अब 5 लाख रुपए तक ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, जबकि विदेशी मुद्रा भुगतान (Forex) BBPS के जरिए अब 5 लाख रुपए तक ट्रांजैक्शन हो सकेगा।
 
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने हाल ही में सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी थी कि यूपीआई ने अगस्त 2025 में पहली बार 20 अरब लेन-देन को पार कर के एक नया मुकाम हासिल किया है! डिजिटल भुगतान को अपनाने और इस क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए भारत का धन्यवाद। आइए, लेन-देन के तरीके को बदलने की इस यात्रा को जारी रखें!
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख