Daily Horoscope
✕

UPI पर 2,000 रुपए तक के लेन-देन के लिए Rupay क्रेडिट कार्ड पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

Updated: बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 (15:55 IST)
नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर रूपे क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 2,000 रुपए तक के लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। भारतीय रिजर्व बैंक के एक हालिया सर्कुलर में यह निर्देश दिया गया है। रुपे क्रेडिट कार्ड पिछले चार साल से परिचालन में है और सभी प्रमुख बैंक इससे जुड़े हुए हैं।
 
सर्कुलर में कहा गया है कि ऐप पर क्रेडिट कार्ड को जोड़ने और यूपीआई पिन बनाने की प्रक्रिया में सभी प्रकार के लेन-देन में क्रेडिट कार्ड को सक्षम करने के लिए ग्राहक की सहमति जरूरी है।
 
एनपीसीआई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए ऐप की मौजूदा प्रक्रिया क्रेडिट कार्ड पर भी लागू होगी।
 
इसमें कहा गया है कि इस श्रेणी के लिए शून्य मर्चेंट रियायती दर (एमडीआर) 2,000 रुपये से कम और उसके बराबर लेनदेन राशि तक लागू होगी।
 
सूचना में कहा गया है कि यह परिपत्र जारी होने की तारीख से लागू होगा। सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस पर ध्यान दें और इस परिपत्र की सामग्री को संबंधित हितधारकों के संज्ञान में लाएं।’’
 
रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रविशंकर ने पहले कहा था कि क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने का मूल उद्देश्य ग्राहक को भुगतान के व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना है। वर्तमान में यूपीआई डेबिट कार्ड के माध्यम से बचत खातों या चालू खातों से जुड़ा हुआ है। भाषा  Edited by Sudhir Sharma

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख