suvichar

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, 15000 से कम सैलरी वालों को होगा फायदा

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (16:39 IST)
नई दिल्ली। रोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार ने 22 हजार 810 करोड़ रुपए की ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना’ को मंजूरी दी है, जिससे 15000 रुपए मासिक से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को लाभ होगा।
ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया के प्रस्तावित समाचार कानून के चलते Google, Facebook पर लग सकता है बड़ा जुर्माना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
 
बैठक के बाद श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना में कुल 22 हजार 810 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। यह योजना वर्ष 2020 से 2023 के लिए होगी। चालू वित्त वर्ष में 1584 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना से तकरीबन 58.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
ALSO READ: Live Updates : कृषि कानून रद्द करने पर अड़े किसान, सरकार का प्रस्ताव नामंजूर
गंगवार ने कहा कि इस योजना का लाभ उन नियोक्ता संस्थानों को मिलेगा, जिनमें 1000 तक कर्मचारी काम करते हैं। इस योजना के तहत आने वाले संस्थानों में सरकार कर्मचारी भविष्य निधि में 24 प्रतिशत का अंशदान देगी।
 
एक सवाल के जवाब में गंगवार ने दावा किया कि देश में संगठित क्षेत्र में कर्मचारियों की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है जबकि वर्ष 2014 में यह संख्या छह करोड़ थी।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख