Hanuman Chalisa
✕

महाराष्‍ट्र में भी घटा पेट्रोल-डीजल पर VAT, इन राज्यों ने टैक्स घटाकर दी राहत

Updated: रविवार, 22 मई 2022 (19:00 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी वैट घटाने का फैसला किया। राज्य में पेट्रोल पर 2 रुपए 8 पैसे और डीजल पर एक रुपए 44 पैसे मूल्य रुपए घटा दिए।
 
सरकार के इस फैसले से राज्य की जनता को बड़ी राहत मिली है। राज्य में पेट्रोल की कीमत 109.27 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 95.84 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इस फैसले से राज्य के खजाने को 2,500 करोड़ रुपए की वार्षिक क्षति होगी।
 
वैट घटाने वाले तीनों राज्यों में गैर भाजपा शासित सरकारें हैं। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई भाजपा शासित राज्य भी जल्द ही पेट्रोल डीजल पर वैट घटाने का ऐलान कर सकते हैं। 

तमिलनाडु में नहीं घटेगा वेट : तमिलनाडु सरकार ने केंद्र द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों पर कर में कटौती को रविवार को आंशिक करार दिया और कहा कि राज्यों से उनके करों में कमी करने की उम्मीद करना न तो उचित है और न ही तर्कसंगत है।
 
तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर बढ़ाते समय राज्यों से कभी विचार-विमर्श नहीं किया और नवंबर 2021 में केंद्र सरकार द्वारा की गई कर कटौती के कारण राज्य पहले ही 1,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान झेल रहे हैं।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख