sundarkand

हिट हुई महाराष्ट्र सरकार की नई मोबाइल ऐप, 2 माह में 58 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Updated: रविवार, 14 नवंबर 2021 (11:56 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के फसल सर्वेक्षण से जुड़े मोबाइल ऐप पर अब तक 58 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है और कुछ जिले के किसानों ने खरीफ में उगाई गई 350 से अधिक फसलों के बारे में जानकारी दी है।
 
राज्य सरकार ने टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर हाल में ‘ई-पीक पहानी’ नामक ऐप विकसित किया है। इस ऐप पर किसान अपनी फसल का ब्योरा दे सकते हैं। यह ऐप सरकार को यह समझने में मदद करेगा कि कौन सी फसल उगाई जा रही है और राज्य के कितने क्षेत्र में खेती हो रही है।
 
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की जानकारी से पता चला है कि कितना अनाज, तिलहन और नकदी फसलें होने वाली है। इसके आधार पर आयात निर्यात नीतियां बनाई जा सकती हैं, अथवा इस संबंध में कोई निर्णय लिया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा, 'इस साल 15 अगस्त को यह सुविधा शुरू होने के बाद, पहले दो महीनों में 58,39,804 किसानों ने पंजीकरण कराया और इनमें से 52,84,598 किसानों ने अपनी खरीफ फसल का ब्योरा भी दर्ज कराया है।' (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख