ramcharitmanas

महंगाई का जोरदार झटका, माचिस से लेकर टीवी रिचार्ज तक बढ़े इन वस्तुओं के दाम

Updated: बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (11:00 IST)
नई दिल्ली। दिसबंर में आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगने जा रहा है। आम आदमी को माचिस से लेकर सब्जियों तक कई वस्तुओं के लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे। जानिए आज से किन वस्तुओं के दाम बढ़ने जा रहे हैं...
 
महंगी होगी माचिस : 14 साल बाद महंगी हुई माचिस। 1 दिसंबर 2021 से आपको माचिस की एक डिब्बी के लिए 1 रुपए की 2 रुपए चुकाना होंगे। इससे पहले 2007 में माचिस के दाम 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपए किए गए थे। कीमतों में बढ़ोतरी की वजह माचिस को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के दामों का महंगा होना है।

महंगा हुआ LPG सिलेंडर : देश में कमर्शियल LPG सिलेंडर आज से 100 रुपए महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलों के कमर्शियल सिलेंडर के 2101 रुपए चुकाने होंगे। फिलहाल इससे रेस्टोरेंट में खाना महंगा पीना महंगा हो सकता है।

महंगी होगी सब्जियां : शादियों के सीजन के चलते मांग बढ़ने से लोगों को टमाटर, आलू और प्याज के साथ ही हरी सब्जियों के भी ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं।
 
SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगेगा झटका : SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदी करना अब आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। हर खरीदी पर आपको 99 रुपए प्रोसेसिंग चार्ज चुकाना होगा। SBI के मुताबिक 1 दिसंबर 2021 से सभी मर्चेंट EMI के लेन-देन पर बतौर प्रोसेसिंग चार्ज 99 रुपए और देना होगा।
 
टीवी देखना भी महंगा : TRAI के नए टैरिफ ऑर्डर लागू होने से आपको आज से टीवी देखना भी खासा महंगा पड़ेगा। एक अनुमान के मुताबिक अगर आप 28 दिन के लिए 200 रुपए का रिचार्ज करवाते थे तो अब आपको इसके लिए 300 रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं।

स्टार प्लस, कलर्स, ज़ी टीवी, सोनी और कुछ लोकप्रिय रीजनल चैनल्स को देखने के लिए दर्शकों को 35 से 50 फीसदी तक ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। अगर कोई दर्शक स्टार और डिज्नी इंडिया के चैनल देखना जारी रखना चाहता है तो उसे 49 रुपए की जगह 69 रुपए हर महीने खर्च करने होंगे। सोनी के लिए उन्हें हर 39 की जगह 71 रुपए महीना खर्च करना होगा। ZEE के लिए 39 रुपये की जगह 49 रुपए प्रति माह देने होंगे।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख