Hanuman Chalisa

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नई पेंशन योजना शुरू की है, जिसका नाम स्मार्ट पेंशन योजना (Smart Pension Plan) रखा गया।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (16:42 IST)
lic smart pension plan : सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने को एकल प्रीमियम वाली ‘स्मार्ट’ पेंशन योजना शुरू की। यह योजना एक व्यक्ति के साथ ही संयुक्त रूप से पेंशन के लिए कई तरह के विकल्प उपलब्ध कराती है। वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू और एलआईसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती ने इस योजना को पेश किया। इस मौके पर वित्त मंत्रालय और एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। एलआईसी ने एक बयान में कहा कि पॉलिसी की शर्तों के अनुसार आंशिक या पूर्ण निकासी के लिए कई नकदी विकल्प उपलब्ध हैं। पेंशन योजना के तहत न्यूनतम खरीद मूल्य एक लाख रुपए है। 
 
कौन कर सकता है निवेश : एलआईसी की इस पेंशन योजना के तहत सिंगल और ज्‍वॉइंट में अकाउंट खुल सकते हैं। पति-पत्‍नी ज्‍वॉइंट में अकाउंट खोल सकते हैं और पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। पेंशन पाने के लिए इसमें एक बार में ही पूरा प्रीमियम जमा करना होता है। इसमें कम से कम 1 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं। अधिकतम की कोई लिमिट नहीं दी गई है। पेंशन योजना के तहत पॉलिसी होल्‍डर्स मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना पेंशन लेने का विकल्प चुन सकते हैं। 
    
लोन की सुविधा भी है : LIC Smart Pension Plan के तहत लोन की भी सुविधा दी गई है। पॉलिसी शुरू होने के 3 महीने बाद लोन की सुविधा दी जाती है। अगर पॉलिसी होल्‍डर्स की मौत हो जाती है तो पेंशन का पैसा नॉमिनी को दिया जाएगा।    
 
कहां से ले सकते हैं योजना : योजना को LIC की वेबसाइट (Online Purchase) से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है या फिर ऑफलाइन एलआईसी एजेंट, POSP-Life Insurance और कॉमन सर्विस सेंटर (Common Public Service Centers) के जरिए भी खरीदा जा सकता है। Edited by : Sudhir Sharma 

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

धार भोजशाला विवाद में मुस्लिम पक्ष को झटका, सुप्रीम कोर्ट का मप्र हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, नाराज भारत ने लिया बड़ा एक्शन

PM मोदी से मिलना चाहते हैं अरविंद केजरीवाल, पत्र लिखकर आखिर क्‍यों मांगा समय?

आगरा के फ्रिज में बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति, वीडियो वायरल; श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

भारत में इंजीनियर बनने का सपना फीका क्यों पड़ रहा है?

अगला लेख