Daily Horoscope
✕

LIC बंद करने जा रही है 23 प्लान, 13 दिन में किया यह काम तो होगा बड़ा फायदा

Updated: शनिवार, 18 जनवरी 2020 (17:43 IST)
अगर फरवरी में आप LIC पॉलिसी प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने 1 फरवरी से अपने 23 प्लान बंद करने का फैसला किया है। 
 
बीमा कंपनी ने अपने सभी दफ्तरों को पत्र भेजकर इन 23 प्लानों की सूची भेजी है और कहा कि यह प्लान 1 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और इन्हें केवल 31 जनवरी तक ही बेचा जा सकेगा।
 
इसमें जीवन आनंद, इनडोवमेंट प्लान, जीवन लक्ष्य, जीवन लाभ, जीवन मंगल, भाग्य लक्ष्मी, आधार स्तंभ, जीवन उमंग, माइक्रो बचत जैसे प्लांस शामिल है।
 
ऐसे में अगर कोई व्यक्ति जो निकट भविष्य में LIC खरीदने की प्लानिंग कर रहा है उसे 31 जनवरी से पहले ही पॉलिसी खरीद लेनी चाहिए। संभवत: LIC इन प्लांस को कम ब्याज दर पर बाजार में फिर उतारेगी। लेकिन तब ब्याज कम मिलेगा। ऐसे में अगर पॉलिसी को 31 जनवरी तक लिया जाए तो इससे उसे ज्यादा ब्याज मिल सकेगा।
 
LIC ने क्यों लिया यह फैसला : लगातार ब्याज दर घटने की वजह से पॉलिसी पर अच्छे रिटर्न देना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से LIC अपने प्लान को बंद कर देती है और नए सिरे से पॉलिसी लांच करती है। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख