Daily Horoscope
✕

Kya Hai Kisan Mitra Chhadi : क्या है किसान मित्र छड़ी, सांप, बिच्छू और जहरीले जीवों से कैसे करेगी बचाव, बटन दबाते ही 100 मीटर के दायरे में अलर्ट, देखें वीडियो

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2026 (16:41 IST)
kisan mitra stick News : खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीवों के खतरे से बचने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस ‘किसान मित्र छड़ी’ लॉन्च की गई है। यह उपकरण किसानों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ रात में काम करना भी आसान बनाता है।
 

क्या है ‘किसान मित्र छड़ी’?

 
‘किसान मित्र छड़ी’ एक स्मार्ट सुरक्षा डिवाइस है, जिसे खासतौर पर खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए तैयार किया गया है। देश में अक्सर खेतों में सांप निकलने की घटनाएं सामने आती हैं, जो कई बार जानलेवा साबित होती हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने यह खास छड़ी विकसित की है।
<

रात के अंधेरे में भी अब खेती होगी सुरक्षित 

“किसान मित्र छड़ी” — किसानों की सुरक्षा और सुविधा के लिए एक स्मार्ट पहल।

साँप और अन्य विषैले जीवों के खतरे से बचाव के लिए यह छड़ी वाइब्रेशन के जरिए पहले ही सतर्क कर देती है, वहीं सोलर टॉर्च अंधेरे में साफ रोशनी देती है।

तकनीक के… pic.twitter.com/36HKKHolxw

— Agriculture INDIA (@AgriGoI) April 13, 2026 >

कैसे करती है काम?

 
यह छड़ी 100 मीटर के दायरे में मौजूद सांप या अन्य जहरीले जीवों की मौजूदगी का पता लगा सकती है।
 
छड़ी को जमीन पर रखकर बटन दबाते ही यह एक्टिव हो जाती है
आसपास खतरा होने पर यह तेज कंपन (वाइब्रेशन) करने लगती है
कंपन के जरिए किसान को तुरंत सतर्क होने का संकेत मिलता है
इससे किसान समय रहते उस जगह से दूर जा सकते हैं
रात में भी मिलेगी मदद
 
इस छड़ी में सोलर टॉर्च भी दी गई है, जो अंधेरे में साफ रोशनी प्रदान करती है। इससे रात के समय खेतों में काम करना सुरक्षित और आसान हो जाता है।
 
  • क्यों है यह किसानों के लिए जरूरी?
  • सांप-बिच्छू के हमलों से बचाव
  • समय रहते खतरे की पहचान
  • कम लागत में सुरक्षा समाधान
  • दिन और रात दोनों समय उपयोगी
 
इस नई तकनीक की जानकारी शिवराज सिंह चौहान ने ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ के दौरान साझा की। यह उपकरण आने वाले समय में किसानों की सुरक्षा के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख