Daily Horoscope
✕

आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब आज रात 12 बजे तक भर सकेंगे ITR

आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तारीख एक दिन के लिए बढ़ा दी है। अब करदाता 16 सितंबर की रात 12 बजे तक इनकम टैक्स फाइल कर सकते हैं।

Updated: मंगलवार, 16 सितम्बर 2025 (12:41 IST)
Income Tax Return Filing News : आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समयसीमा एक दिन के लिए बढ़ा दी है। आज भी रात 12 बजे तक इनकम टैक्स फाइल किया जा सकेगा। अब तक करीब 7.3 करोड़ आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं। अगर आपने आज आईटीआर फाइल नहीं किया तो इसके लिए लेट फीस देनी होगी।
 
वित्त मंत्रालय की तरफ से सोमवार देर रात जारी सूचना के मुताबिक आज भी रिटर्न दाखिल किया जा सकेगा। सीबीडीटी के मुताबिक 15 सितंबर तक रिकॉर्ड 7.3 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं, जो पिछले साल के 7.28 करोड़ से अधिक है।
 
गौरतलब है कि अंतिम दिन ई-फाइलिंग पोर्टल पर यूजर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस वजह से कई लोग रिर्टन भरने से वंचित रह गए। कहा जा रहा है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए सीबीडीटी ने आयकर दाताओं को रिटर्न दाखिल करने के लिए एक और दिन की मोहलत दी है।
 
आयकर विभाग ने साफ किया है कि अगर आप 16 सितंबर के बाद आईटीआर फाइल करते हैं तो इसके लिए लेट फीस देनी होगी। डेडलाइन नज़दीक होने से करदाताओं की भीड़ पोर्टल पर लगातार बढ़ रही है।
 
पिछले वर्ष आईटीआर फाइलिंग में 7.5% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसी रफ्तार से बढ़ोतरी होती रही तो इस साल कुल फाइलिंग का आंकड़ा 7.8 करोड़ तक पहुंच सकता है। ITR फाइल करना सिर्फ टैक्स पेमेंट के लिए नहीं बल्कि कई और फायदे देता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख