sawan somwar

भारतीय छात्रों के लिए खुशखबर, सालभर पहले ही अमेरिकी VISA के लिए कर सकेंगे आवेदन

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (16:15 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में पढ़ने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह खबर राहतभरी है। बाइडन प्रशासन ने अमेरिका पढ़ने जाने वाले छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला किया है। अब स्टूडेंट्स उनके अकादमिक टर्म के शुरू होने के 356 दिनों पहले ही वीसा के लिए आवेदन दे सकते हैं।
 
हा‍लांकि स्टेट डिपार्टमेंट ने यह भी साफ किया कि इंटरनेशनल स्टूडेंट्स उनके प्रोग्राम के शुरू होने के 30 दिन पहले ही अमेरिका आ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्र अमेरिकी वीसा के लिए 2 कैटेगरीज F और M में आवेदन करते हैं। नए छात्र स्टूडेंट (F एंड M) वीसा उनके कोर्स शुरू होने से 365 दिनों पहले ही आवेदन डाल सकते हैं।
 
उन्होंने यह सूचना भी दी कि छात्रों को पहले अनिवार्य रूप से 'स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर सिस्टम' (SEVIS) में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यदि छात्र के साथ उनके जीवनसाथी या छोटा बच्चा अमेरिका में उनके साथ रहने की इच्छा रखते हैं, ऐसे में प्रत्येक को छात्र के अका‍दमिक संस्थान से व्यक्तिगत I-20 फॉर्म मिलना जरूरी है।
 
स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार जिन अंतरराष्ट्रीय छात्रों के पास अमेरिकी F वीसा हैं, उन्हें I-20 फॉर्म पर तय अंत तारीख के अनुसार प्रोग्राम और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के खत्म होने के 60 दिनों में ही अमेरिका छोड़ना होगा। इस नई घोषणा के बाद यूनिवर्सिटियां 12 से 14‍ महीनों पहले से ही I-20 फॉर्म जारी या स्वीकार कर सकती हैं।
 
इसके पहले टर्म के शुरुआत होने से पहले इंटरव्यू की प्रक्रिया 120 दिनों पहले एवं I-20 फॉर्म 4 से 6 महीनों पहले की जा‍ती थी। वीसा सर्विसेस की डे‍प्यूटी असिस्टेंट सचिव, जूली स्टफ ने कहा कि अमेरिका भारत में वीसा के लंबे इंतजार को घटाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
 
उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले साल सबसे ज्यादा वीसा के लिए आवेदन देने वाले छात्रों का रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह परिस्थिति इस साल भी बन सकती है। भारत विश्व में अमेरिका पढ़ने आए विदेशी छात्रों में से दूसरे नंबर पर आता है।
 
भारत से भारी तादाद में लोग वीसा के लिए आवेदन देते हैं, परंतु उन्हें अप्रूवल मिलने के लिए खूब लंबा इंतजार करना पड़ता है। खासकर उन्हें जो पहली बार वीसा के लिए B1 (बिजनेस) और B2 (टूरिस्ट) कैटेगरी के अंतर्गत आवेदन देते हैं। पिछले साल अक्टूबर में इंतजार करने की अवधि 3 साल तक पहुंच गई थी। कोरोना काल के बाद से अमेरिकी वीसा के आवेदकों में भारत का नाम सबसे ऊपर आया था।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

अगला लेख