biodatamaker
✕

3 गुना बढ़े प्लेटफार्म टिकट के दाम, रेलवे ने बताया कारण क्यों लिया फैसला?

Updated: शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (17:59 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में हाल में की गई बढोतरी 'अस्थायी' है और कोरोनावायरस संक्रमण के कारण भीड़भाड़ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
 
कहीं-कहीं प्लेटफार्म के टिकट के दाम 3 गुना तक बढ़ गए हैं। हाल ही में कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपए तक बढ़ाई गई है। 
ALSO READ: आपके कार के सफर को सुरक्षित बनाएगा सरकार एक बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से हो सकता है लागू
रेलवे ने कहा कि कम दूरी वाली यात्रा के टिकट के दामों में बढ़ोतरी का भी मकसद महामारी के दौरान लोगों को गैर जरूरी यात्रा करने से रोकना है।
 
 रेलवे ने कहा कि कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमतों में हाल में की गई बढोतरी ‘अस्थाई’ कदम है। इसका उद्देश्य भीड़भाड़ के जरिए संक्रमण को फैलने से रोकना है।
ALSO READ: नई सुविधा : Fastag का टोल-टैक्स के अलावा पेट्रोल-डीजल और पार्किंग में भी सकेंगे प्रयोग
ऐसा केवल कुछ स्टेशनों में किया गया है जहां ज्यादा भीड़भाड़ हो रही थी।  रेलवे ने कहा कि मुंबई डिविजन के 78 में से केवल 7 स्टेशनों में दाम बढ़ाए गए हैं। 
 
उसने कहा कि स्टेशन पर भीड़-भाड़ को कम करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने की शक्ति प्रमंडल रेलवे प्रबंधकों के पास 2015 से है। 
 
रेलवे ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है और यह प्रक्रिया कई वर्षों से है लेकिन इसका इस्तेमाल कभी कभी ही किया जाता है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख