sawan somwar

Post Office Digital Payment : पोस्ट ऑफिस में मोबाइल से कर सकेंगे पेमेंट, इस दिन से शुरू हो रही है सुविधा

Updated: सोमवार, 30 जून 2025 (17:00 IST)
India Post Offices to Accept Digital Payments from August : पोस्ट ऑफिस में आपका खाता है और आपको पैसे जमा करने के लिए कतार में खड़ा रहना पड़ता है तो इससे जल्द ही आपको छुटकारा मिलने वाला है। डाक विभाग (Department of Posts) ने घोषणा की है कि अगस्त 2025 से सभी डाकघर डिजिटल लेनदेन स्वीकार करेंगे।
ALSO READ: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, यात्रा से 8 घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट
यह संभव होगा उनके आईटी सिस्टम के नए वर्जन IT 2.0 के जरिए, जो यूपीआई (Unified Payments Interface) से जुड़ने वाले डायनामिक क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल पेमेंट को सक्षम बनाएगा। इस सेवा के शुरू होने से लाखों ग्रामीण और अर्ध-शहरी ग्राहक, जो डाकघरों में रोजाना सेवाएं लेते हैं। अब नकद की बजाय डिजिटल माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे। यह पहल डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
Post office
काउंटर पर मिलेगी सहायता 
विभाग ने कहा कि डिजिटल पेमेंट को अपनाने वाले ग्राहकों को काउंटर पर सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। अभी तक देश के डाकघर यूपीआई आधारित डिजिटल पेमेंट स्वीकार नहीं कर पाते थे, क्योंकि उनकी आईटी प्रणाली यूपीआई से लिंक नहीं थी। लेकिन अब IT 2.0 अपग्रेड के तहत एक नया एप्लिकेशन लॉन्च किया जा रहा है, जो हर ट्रांजेक्शन के लिए एक यूनिक डायनामिक क्यूआर कोड जेनरेट करेगा। इससे ग्राहकों को डाक सेवाओं के लिए पेमेंट करना आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
 
कर्नाटक सर्कल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट 
इस नई प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट कर्नाटक सर्कल में शुरू कर दिया गया है. मैसूर और बागलकोट के मुख्यालयों सहित कई छोटे डाकघरों में क्यूआर कोड के जरिए मेल उत्पादों की बुकिंग सफलतापूर्वक की गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह नई व्यवस्था देशभर के डाकघरों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी और अगस्त 2025 तक सभी डाकघर इससे लैस होंगे। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

झारखंड छात्र आंदोलन पर सियासी बवाल, कंगना रनौत से लेकर संजय सेठ तक भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से पूछा सवाल

श्रावण में जागेश्वर धाम का करें दर्शन: देवदार के जंगलों के बीच बसे 224 प्राचीन शिव मंदिर, क्या बोले सीएम धामी?

LIVE: लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, झारखंड विधानसभा में भी बवाल

कांवड़ यात्रा में छाई अग्नि-5 मिसाइल थीम वाली कांवड़, सेना के सम्मान में शिवभक्तों की अनोखी प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र

वॉशिंगटन के आसमान में बड़ा हादसा टला? ट्रंप के मरीन वन हेलिकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा यात्री विमान, जांच शुरू

अगला लेख