Daily Horoscope
✕

दुर्घटना से बचना है तो बारिश में गाड़ी चलाते समय इन बातों का ध्यान अवश्य रखें

Updated: बुधवार, 29 जून 2022 (16:30 IST)
बारिश में ऐसा मन करता है कि हम बाहर भ्रमण पर जाएं। इस समय चरों और हराभरा मौसम हो जाता है और पानी के झरने और तालाब भी लबालब हो जाते हैं। ऐसे में हम अपनी गाड़ियां उठाकर घूमने निकल पड़ते हैं। बारिश में रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले लोगों को भी बारिश में काम पर निकलना पड़ता है। पर क्या आप जानते हैं कि बारिश में हम कई बातों का ध्यान नहीं रखते हैं जिसके कारण दुर्घटनाओं का सामना पड़ता है।
 
आइए जानते हैं कि किन बातों का बारिश में गाड़ी चलते समय ध्यान रखना चाहिए
 
1 सर्वप्रथम तो यह कि बारिश में गाड़ी के फिसलने का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में गाड़ी धीरे चलाएं, विशेषकर मोड़ पर सावधानी बरतें।
 
2 बारिश में यदि दो पहिया वाहन पर हैं तो हेलमेट अवश्य लगाएं। इससे आपको विजिबलिटी भी मिलेगी और वर्षा में होने वाली अनहोनियों से सुरक्षा भी हो सकेगी।
 
3 बारिश में दूसरी गाड़ियों से एक दूरी बना कर रखें। बारिश में अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो जाती है। दो पहिया चलाते समय भी इस बात का ध्यान रखें कि दोनों ब्रेक एकसाथ ना लगाएं।  इससे गाड़ी फिसलने की संभावना बढ़ जाती है।
 
4 कई बार हमारी गाड़ी के टायर घिसाकर समतल हो जाते हैं जिसकी ओर हम ध्यान नहीं देते हैं। बारिश में इनके कारण वाहन की ग्रिप नहीं बन पाती है। अगर कई घूमने जा रहे हों तो ऐसे टायर बदलने का सुझाव उचित रहेगा।
 
5 जहां पानी भरा हो वहां गाड़ी ना ले जाएं, पानी कितना भरा है कई बार हमें यह पता नहीं होता। ऐसे में गड्ढे के कारण गाड़ी खराब भी हो सकती है।
 
6 गाड़ी चलाते समय यदि धुआंधार बारिश हो जाए तो गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। यदि आवश्यक हो तो हेडलाइट (विशेषकर फॉग लाइट ) का प्रयोग करना चाहिए।
 
7 कई बार इलेक्ट्रिक वाहनों को भी बरसात में ले जाया जाता है जो उनके लिए सही नहीं है। ऐसे ले जाने में इनमें शॉर्टसर्किट होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इन गाड़ियों की पूरी निर्भरता बैटरी पर होती है और अगर उसमेंपानी चला जाता है तो रास्ते में मुश्किलें हो सकती है।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

राजनीतिक शोर बनाम बुनियादी विकास: गुजरात के वडोदरा और एमपी के इंदौर की आंखों- देखी कहानी, क्‍या है फर्क?

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

महंगाई का एक और झटका, अक्टूबर में 12.29% पर पहुंची थोक मुद्रास्फीति, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

अगला लेख