Dhanteras
✕

ICICI के ग्राहकों को अब याद नहीं रखना पड़ेगा इंटरनेट बैंकिंग का Password, बैंक ने शुरू की यह नई सुविधा

Updated: गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (18:40 IST)
डिजिटल लेन-देन बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के मामलों को रोकने के लिए बैंकें कई सिक्योरिटी फीचर्स देती है। इसी प्रक्रिया में ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए ओटीपी आधारित लॉग इन सिस्टम लॉन्च किया है। इसमें ICICI के ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड को याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। 
 
नई सुविधा में ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) के साथ डेबिट कार्ड के पिन नंबर का उपयोग करके अपने इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन कर सकेंगे।
 
ओटीपी जनरेट होने पर अलर्ट के रूप में ई-मेल भेजा आएगा। लॉग-इन करने की पारंपरिक प्रक्रिया और ओटीपी लॉग-इन के बीच आसान नेविगेशन स्थापित किया गया है। यह प्रक्रिया आसान होने के साथ ही सुरक्षित भी है।
 
ऐसे करें एक्टिव : बैंक की वेबसाइट www.icicibank.com पर जाकर लॉग-इन पर क्लिक करें। बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करके ‘Get OTP’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ओटीपी व अपने डेबिट कार्ड पिन की एंट्री करें और 'Proceed' पर क्लिक करें।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख