dipawali
✕

PF account को घर बैठे करें transfer, जानिए आसान प्रक्रिया

Updated: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (19:20 IST)
अगर आपने नौकरी बदली है और अपनी पीएफ की राशि को पिछले नियोक्ता से वर्तमान में  ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आप इसे घर बैठकर आसानी से कर सकते हैं। कर्मचारी भविष्य  निधि संगठन (EPFO) पीएफ ट्रांसफर करने की ऑनलाइन सुविधा देता है। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना है। आइए जानते हैं कैसे आसानी ऑनलाइन कर सकते हैं ट्रांसफर- 
 
UAN नंबर एक्टिवेट होना जरूरी : अगर आप पीएफ ट्रांसफर करने जा रहे हैं तो EPF खाताधारकों का UAN नंबर एक्टिवेट होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अकाउंट होल्डर का बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर और अन्य सभी जानकारी सही होनी चाहिए।
- सबसे पहले आपको EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/  पर जाना होगा। यहां आपको  अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगइन करना है।
- पेज पर ऊपर दिए गए टैब में से Online Services में जाएं। ड्रॉप डाउन में One  Member-One EPF Account Transfer Request' ऑप्शन को सलेक्ट करें।
-  फिर आप अपने वर्तमान नियुक्ति के लिए निजी जानकारी और पीएफ अकाउंट को वेरिफाई करें।
 
- यहां ट्रांसफर वैलिडेट करने के लिए अपनी पुरानी या नई कंपनी को सलेक्ट करें
 
- इसके बाद Get Details ऑप्शन पर क्लिक करके आपकी पिछली नियुक्ति की पीएफ  अकाउंट डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
- इसमें दाएं तरफ बॉक्स में राइट लगाकर अब पुराना अकाउंट सलेक्ट करें और ओटीपी (OTP) जेनरेट करें।
 
- ओटीपी एंटर करने के बाद आपकी कंपनी को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर प्रोसेस का रिक्वेस्ट  चला जाएगा।
ALSO READ: आपके PF से जुड़ी खुशखबर, श्रम मंत्रालय शुरू करने जा रहा है यह नई सुविधा
रिक्वेस्ट को कर सकते हैं चेक : ट्रांसफर रिक्वेस्ट पूरी हुई या नहीं, इसके लिए आप स्टेटस  को Track Claim Status में ट्रैक कर सकते हैं। इसको आप डाउनलोड करके भी रख  सकते हैं। ऑफलाइन ट्रांसफर के लिए आपको फॉर्म 13 भरकर अपनी पुरानी कंपनी या नई कंपनी को देना होगा।
 
तीन दिन में पूरा होगा प्रोसेस : प्रक्रिया करने के बाद 3 दिन में यह प्रोसेस पूरा होगा। पहले कंपनी इसे  ट्रांसफर करेगी। फिर EPFO का फील्ड ऑफिसर इसे वेरिफाई करेगा। EPFO ऑफिसर की  वेरिफिकेशन के बाद ही पैसा आपके खाते में ट्रांसफर होगा।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख