sundarkand
✕

कूलर की सफाई करते समय इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो हो सकता है यह खराब

गर्मियों के बाद इन टिप्स की मदद से करें कूलर की सफाई

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 21 जून 2024 (14:49 IST)
How to clean Cooler
 
गर्मियों में आमतौर पर घरों में कूलर का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि कूलर कम खर्च में ज्‍यादा अच्‍छी और ठंडी हवा देने का काम करता है। अब हर साल गर्मी के मौसम में नया कूलर तो नहीं खरीदा जाता बल्कि पुराने कूलर को ही साफ करके इस्तेमाल किया जाता है। कूलर साफ करने से न सिर्फ उसके अंदर पनप रही फंगस साफ हो सकती है, बल्कि इससे कूलर की बदबू, उसके अंदर पैदा होने वाले मच्छर और कीड़े आदि से छुटकारा भी मिलता है।ALSO READ: कूलर की करना है सफाई तो बेहद कारगर है नींबू, जानिए क्या है इस्तेमाल का सही तरीका?

हालांकि, कूलर की सफाई करना मुश्किल काम नहीं है, लेकिन सफाई के दौरान की गई गलती आपका कूलर खराब कर सकती हैं। क्योंकि यह आप सभी को मालूम होगा कि कूलर एक इलेक्ट्रॉनिक चीज है, जिसे साफ करते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप चाहती हैं कि आपका कूलर खराब भी न हो और ये अच्छी तरह से साफ भी हो जाए, तो इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

 
बार-बार पानी से धोने की गलती ना करें:
अगर आप चाहती हैं कि आपका कूलर लंबे समय तक ठीक रहे, तो इसे बार-बार न धोएं।  बार-बार धोने से आपका कूलर खराब हो सकता है। कूलर को बार-बार पानी से धोने के बजाय आप गीले कपड़े से क्लीन कर सकती हैं। इससे कूलर साफ भी हो जाएगा और मशीन में पानी जाने का भी खतरा कम होगा।

कूलर की बॉडी को आगे से ना धोएं:
कूलर की बॉडी के आगे के हिस्से में लगी जाली को कभी नहीं धोना चाहिए। जाली के ठीक पीछे कूलर का फैन लगा होता है। कूलर के फैन में पानी जाने से आपका कूलर खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि कूलर की सारी जाली बाहर निकाल कर बॉडी का हिस्सा पानी से धोने से बजाय कपड़े से साफ करें।

टैंक को हार्ड लिक्विड प्रोडक्ट से धोना
अगर आप कूलर के टैंक की गंदगी को साफ करने के लिए किसी लिक्विड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। क्योंकि यह आपके कूलर और इसके टैंक को गला सकता है या फिर खराब कर सकता है। कूलर के टैंक पर ज्यादा हार्ड केमिकल डालने से या तो वे गल जाता है और उसमें छेद होने लगने हैं।
जब भी आप कूलर के टैंक को साफ करें तो आप हल्के लिक्विड प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें। वहीं, अगर आप हार्ड लिक्विड प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर भी रहे हैं, तो इसकी मात्रा का ध्यान रखें।

बार-बार कूलिंग पैड ना धोएं:
कूलर के गेट पर लगे पैड ही बाहर की ठंडी हवा कमरे के अंदर और कमरे की गर्म हवा बाहर फेंकने का काम करते हैं, लेकिन इसे बार- बार पानी से धोने से इनकी एब्सोर्ब करने की क्षमता बेकार हो जाती है और कूलर की हवा पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
बार- बार पानी से धोने से पैड पतले और ढीले भी हो जाते हैं। इसलिए जब भी आप अपना कूलर धोएं तो कोशिश करें कि पहले आप पैड को धूप में निकालकर रख दें या फिर आप पैड को बदल दें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख