Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राशन कार्ड को लेकर सरकार ने जारी किए जरूरी नियम, 30 दिन में करवाएं वेरिफिकेशन

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (12:25 IST)
नई दिल्ली। राशन कार्ड में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर सरकार ने जरूरी कदम उठाया है, क्योंकि इसमें कई अपात्र लोग भी इसका लाभ ले रहे हैं। यदि आप भी राशन कार्ड धारक हैं और इस योजना का लाभ उठा रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए ही है। ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार ने नए आदेश जारी किए हैं।
 
ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार ने नए आदेश की घोषणा करते हुए कहा है कि नए निर्देशों का पालन नहीं करने पर राशन कार्ड लाभार्थियों का राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। सरकार के नए आदेश अंत्योदय राशन कार्ड धारकों पर लागू होंगे।
 
केंद्र सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे सभी लोग जो राशन कार्ड योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, को अपना वेरिफिकेशन करवाना होगा और इसके लिए उन्हें 30 दिनों का समय भी दिया गया है। वेरिफिकेशन में अपात्र पाए जाने पर उनका कार्ड रद्द कर दिया जाएगा और उनके स्थान पर योजना के लिए पात्र अन्य परिवारों को जोड़ा जाएगा।
 
इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं और योजना पर तेजी से काम करते हुए अभी तक 2 करोड़ 41 लाख राशन कार्ड निरस्त भी कर दिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या में कार्ड यूपी में रद्द किए गए। वहां पर निरस्त किए गए कार्ड्स की संख्या 1.42 करोड़ बताई गई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख