Hanuman Chalisa
✕

सीतारमण बोलीं, भारत की 5G अवसंरचना स्वदेशी, यह पूरी तरह से हमारा उत्पाद

Updated: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (12:17 IST)
वॉशिंगटन। भारत ने स्वदेशी स्तर पर विकसित 5जी अवसंरचना शुरू कर दी है और अब वह इसे अन्य देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमने देश में जो 5जी सेवा शुरू की है, वह पूरी तरह से अपने दम पर की है। यह पूरी तरह से स्वेदशी तकनीक है और जिसे चाहिए उसे (देश को) हम 5जी दे सकते हैं।
 
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को यह कहा। जॉन हॉपकिन्स स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी (भारत की 5जी प्रौद्योगिकी की) कहानी अभी लोगों तक पहुंची नहीं है।
 
सीतारमण ने कहा कि 5जी कहीं और से नहीं लाई गई बल्कि यह पूरी तरह से हमारा उत्पाद है और इसे अभी भारत के चुनिंदा शहरों में शुरू किया गया है और यह 2024 तक पूरे देश में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 5जी की बात करें तो हम भारत की उपलब्धियों पर गर्व कर सकते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख