ramcharitmanas
✕

काम की खबर, Aadhar पर E-KYC से तत्काल मिलेगा PAN

Updated: शुक्रवार, 29 मई 2020 (08:22 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आधार कार्ड धारकों तत्काल ऑनलाइन स्थायी खाता संख्या (पैन) नंबर जारी करने की सेवा की शुरुआत की। 
 
उल्लेखनीय है कि बजट 2020-21 में आधार के जरिये तत्काल ऑनलाइन पैन जारी करने की प्रणाली शुरू करने का प्रस्ताव किया गया था। इसमें विस्तृत आवेदन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। E-KYC की मदद से तत्काल पैन नंबर आवंटित कर दिया जाएगा।
 
सीबीडीटी ने कहा कि यह सुविधा उन पैन आवेदकों को उपलब्ध होगी जिनके पास वैध आधार नंबर है और उनका मोबाइल नंबर आधार के साथ जुड़ा है। आवंटन की प्रक्रिया दस्तावेज रहित होगी और आवेदको को इलेक्ट्रानिक पैन नि:शुल्क जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आधार को पैन से जोड़ने की अंतिम तारीख 30 जून, 2020 है। 
 
पैन को आधार से कैसे जोड़े : पैन नंबर हासिल करने के लिए आवेदक को आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद उसे आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा। इस ओटीपी को दर्ज करें।
 
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक 15 अंक का स्वीकृति नंबर मिलेगा। आवेदक वैध आधार नंबर उपलब्ध कराकर अपने आवेदन की स्थिति जान सकेगा। सफलतापूर्वक पैन आवंटन के बाद वह ई-पैन डाउनलोड कर सकेगा। 
ई-पैन आवेदक को उसके ई-मेल पर भी भेजा जाएगा। 

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

CM भूपेंद्र पटेल ने केवडिया में 'एकता प्रकाश पर्व' का किया उद्घाटन, PM मोदी 31 को करेंगे राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की अध्यक्षता

LIVE: टाइगर पर हमले में शूटर रेहान की मुख्य भूमिका, नेपाल भागने का था प्लान

प्रेयर के दौरान हुआ खौफनाक हादसा: लाइव स्ट्रीमिंग के बीच पादरी के सिर पर गिरा भारी क्रूस, मौके पर मौत

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक; 2400 गिरफ्तार

सीएम धामी ने दी महानवमी की बधाई, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के 30% आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात

अगला लेख