Hanuman Chalisa
✕

आज से पूरे देश में नेशनल हाइवे टोल्स पर भुगतान के लिए FASTag जरूरी, नहीं तो लगेगा दोगुना जुर्माना

Updated: सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (11:03 IST)
नई दिल्‍ली। अगर आपने अभी तक FASTag नहीं लिया है तो तुरंत ले लें, क्‍योंकि आज से पूरे देश में नेशनल हाइवे टोल्स पर भुगतान के लिए यह अनिवार्य हो गया है वरना आपको तगड़ा जुर्माना देना होगा। जिन लोगों ने अब तक अपने वाहनों पर इसे नहीं लगाया है या जिनके वाहनों पर ये टैग लगा तो है लेकिन काम नहीं कर रहा, ऐसे लोगों को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। जुर्माने के रूप में ग्राहकों को अपने वाहन की कैटेगरी के हिसाब से लगने वाले टैक्स की दोगुनी रकम देनी पड़ सकती है।

टोल भुगतान के लिए FASTag अनिवार्य हो जाने के कारण टोल नाकों पर वाहनों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। हालां‍कि  FASTag के इस्तेमाल से वाहन चालक को टोल टैक्स के भुगतान के लिए रूकना नहीं पड़ता है। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाला समय में भी कमी आएगी और यात्रा भी सुगम होगी। सोमवार के आधी के बाद यह लागू होने से नकद भुगतान से भी छुटकारा मिल जाएगा, साथ ही ईंधन की भी बचत होगी।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि FASTag के कार्यान्वयन की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों को तुरंत इस ई-भुगतान सुविधा को अपनाना चाहिए। FASTag टोल प्लाजाओं पर शुल्क के इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की सुविधा प्रदान करता है। टैग अनिवार्य बनाने से यह सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी कि वाहनों को टोल प्लाजा के माध्यम से बिना रुके गुजरने की सुविधा दी जाए।

उन्होंने कहा कि कुछ मार्गों पर FASTag का पंजीकरण 90 प्रतिशत हो गया है और केवल 10 प्रतिशत लोग ही बचे हैं। उन्होंने कहा कि टोल नाकों पर भी FASTag उपलब्ध है और लोगों को इसका इस्तेमाल सहज यातायात के लिए करना चाहिए।

क्या है FASTag ? : FASTag एक प्रकार का टैग या स्टीकर होता है। यह वाहन की विंडस्क्रीन पर लगा हुआ होता है। FASTag रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन या RFID तकनीक पर काम करता है। इस तकनीक के जरिए टोल प्लाजा पर लगे कैमरे स्टीकर के बार-कोड को स्कैन कर लेते हैं और टोल फीस अपने आप FASTag के वॉलेट से कट जाती है। यह  साल 2011 में लागू किया गया था और साल 2017 के बाद खरीदे जाने वाले सभी वाहनों के लिए FASTag को जरूरी कर दिया गया था।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

अगला लेख