Hanuman Chalisa

EPFO से जुड़ा नया नियम अगले 3 महीने में होगा लागू, जानिए आपका क्या होगा फायदा

EPFO की सुविधा को लेकर खास सुविधा शुरू कर सकती है केंद्र सरकार, जिससे क्लेम मिलने में आसानी होगी।

Updated: सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (18:54 IST)
EPFO PF Claim : केंद्र सरकार PF Claim से जुड़ा नया नियम जल्द ही लागू करने जा रही है। इससे कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका सीधा फायदा देश के करोड़ों पीएफ ग्राहकों को होगा। अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सब्सक्राइबर्स अपने पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरेंगे। सरकार UPI के जरिए पीएफ फंड ट्रांसफर की सुविधा लाने जा रही है। इससे पीएफ निकासी पहले से अधिक तेज और आसान होगी। 
ALSO READ: क्या EPFO की न्यूनतम पेंशन बढ़ेगी, श्रम मंत्री ने दिया समिति को आश्वासन
इस नई सुविधा के तहत, EPFO सब्सक्राइबर्स अपने डिजिटल पेमेंट ऐप जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm से सीधे अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकाल सकेंगे। ईपीएफओ ने पहले ही यूपीआई इंटीग्रेशन की एक आउटलाइन तैयार कर ली है। मीडिया खबरों के मुताबिक यह सिस्टम अगले साल मई या जून में पूरे भारत में लागू कर दिया जाएगा। 
 
केंद्र सरकार पीएफ में कर्मचारी के कंट्रीब्यूशन पर 12 प्रतिशत की लिमिट को हटा सकती है। मीडिया खबरों के मुताबिक कर्मचारियों को अपनी सेविंग के अनुसार कंट्रीब्यूशन करने का विकल्प दिया जा सकता है और कर्मचारियों को सीमा से अधिक अमाउंट किसी भी समय जमा करने की अनुमति होगी। 
ALSO READ: खुशखबरी! EPFO की पेंशन में हो सकता है इजाफा, जानिए कितनी मिल सकती है Pension
EPFO 3.0 का बड़ा प्लान : सरकार EPFO 3.0 के लिए प्लान तैयार कर रही है। इसके तहत सब्सक्राइबर्स को कई नई सुविधाएं दी जा सकती हैं। पीएफ सब्‍सक्राइर्ब्‍स की सुविधा के लिए ऐसा कार्ड जारी करने का प्‍लान कर रही है, जिससे वे आगे आने वाले समय में एटीएम से पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे।
 
कर्मचारी संगठनों की तरफ से लंबे समय से ईपीएफओ के तहत मिलने वाली पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग की जा रही है। इसी को ध्‍यान में रखकर श्रम मंत्रालय ज्‍यादा पेंशन के लिए ईपीएफओ (EPFO) के मेंबर को ज्यादा कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन की अनुमति दे सकता है। इससे रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को पेंशन के रूप में ज्यादा पैसा मिल सकता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

LIVE: मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा, 4 बार CJP को भेजा बातचीत का प्रस्ताव

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

अगला लेख