Hanuman Chalisa
✕

EPFO के 65 लाख पेंशनभोगियों को मिली जीवन प्रमाण जमा करने के लिए नई सुविधा

Updated: गुरुवार, 11 जून 2020 (22:24 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण जमा करने के लिए साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) का उपयोग करेगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
 
इसमें कहा गया है कि करीब 65 लाख पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाण 3.65 लाख से अधिक सीएससी के जरिए दे सकते हैं।
 
श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के दायरे में आने वाले पेंशनभोगियों को खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान घर तक सेवा डिलिवरी देने के लिए ईपीएफओ ने सीएससी से भागीदारी की है। इसके जरिए पेंशनभोगी अपना डिजिटल जीवन प्रमाणन दे सकते हैं।
 
ईपीएस पेंशनभोगियों को पेंशन जारी रखने के लिए हर साल जीवन प्रमाण देना होता है। सीएससी के अलावा ईपीएस पेंशनभोगी 135 क्षेत्रीय कार्यालयों और 117 जिला कार्यालयों तथा पेंशन वितरण करने वाले बैंकों के जरिए जीवन प्रमाण जमा कर सकते हैं।
 
ईपीएफओ ने ईपीएस पेंशनभोगियों को राहत देने के लिए अपनी सुविधानुसार सेवा डिलिवरी एजेंसी के चयन का विकल्प दिया है। पेंशनभोगी अपनी सुविधा के अनुसार साल में कभी भी डिजिटल जीवन प्रमाण दे सकते हैं।
 
 जीवन प्रमाण जमा करने की तारीख से एक साल तक वैध रहता है। इससे पहले, पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण नवंबर महीने में देने की जरूरत पड़ती थी। इससे कई बार पेंशनभोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और पेंशन रुकने को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें आती थीं। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख