biodatamaker
✕

EPFO का बड़ा फैसला, जन्मतिथि के लिए Aadhaar card की मान्यता खत्म, अब इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (17:57 IST)
EPFO  New update : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक बड़ा फैसला लिया है। ईपीएफओ ने 16 जनवरी को बताया कि आधार कार्ड (Aadhaar card) अब जन्मतिथि के लिए स्वीकार्य दस्तावेज नहीं होगा। भारत सरकार में श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत ईपीएफओ ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के एक निर्देश के बाद जन्मतिथि के लिए स्वीकार्य दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड को हटाने की अधिसूचना जारी की। लेकिन अब सवाल है कि जन्मतिथि के लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
क्या कहा ईपीएफओ ने : यूआईडीएआई के निर्देश के बाद ईपीएफओ ने जन्मतिथि में सुधार के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से आधार को हटा दिया। ईपीएफओ सदस्यों और जन्मतिथि सुधार में शामिल संस्थाओं को इस बदलाव के बारे में जागरूक रहने की सलाह दी गई थी। जन्म प्रमाण की बजाय पहचान सत्यापन में आधार की भूमिका पर यूआईडीएआई के जोर को कानूनी समर्थन प्राप्त था। इससे सटीक डॉक्यूमेंटेशन को बल मिला। 
 
यह फैसला केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सीपीएफसी) की मंजूरी से किया गया। ईपीएफओ द्वारा जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में आधार को हटाना यूआईडीएआई के निर्देश और आधार की सीमाओं पर कानूनी रुख के अनुरूप है। 
 
क्या कहा UIDAI ने : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई (UIDAI ) ने कहा है कि आधार कार्ड का इस्तेमाल केवल पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र यानि एड्रेस प्रूफ के रूप में ही किया जाना चाहिए, इसे जन्मतिथि के प्रूफ की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, ये 12 अंकों वाला भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र है।
 
ये दस्तावेज होंगे मान्य
EPFO ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी अपने खाते में जन्मतिथि से सम्बंधित कोई अपडेट कराना चाहता तो इन दस्तावेजों को पेश करना होगा
- जन्म प्रमाण पत्र
- किसी सरकारी बोर्ड या फिर सरकारी यूनिवर्सिटी की मार्कशीट जिस पर जन्मतिथि हो।
- स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट जिस पर जन्मतिथि हो।
- सिविल सर्जन द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट, पैन नंबर, सरकारी पेंशन कार्ड
- मेडिक्लेम सर्टिफिकेट, मूलनिवासी सर्टिफिकेट
Edited By : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख