dharma sangrah
✕

6.5 करोड़ PF धारकों के लिए बड़ी खबर, कुछ फायदा तो हो सकता है कुछ 'नुकसान'

Updated: बुधवार, 3 मार्च 2021 (17:57 IST)
नई दिल्ली। 4 मार्च नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी ला सकता है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टीज (CBT) की 4 मार्च को महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। खबरों के मुताबिक बैठक में कर्मचारियों के पीएफ को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
ALSO READ: Success story : गांव में नहीं थी बिजली, पेड़ के नीचे करते थे पढ़ाई, आज दुनिया के धनकुबेरों में शामिल, पढ़िए जय चौधरी की बुलंदी पर पहुंचने की कहानी
पीएफ कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए फिलहाल बेसिक सैलरी की जो सीलिंग है, उसमें बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो आपकी पेंशन फंड में जमा होने वाली राशि बढ़ सकती है, वहीं हाथ में आने वाली सैलरी कुछ कम हो सकती है। फिलहाल सीलिंग 15000 रुपए है।

सरल भाषा में समझें तो किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30000 रुपए है तो उस सैलरी पर उसका 12 प्रतिशत कॉन्ट्रीब्यूशन प्रोविडेंट फंड में जमा होता है। इतना ही अंश कंपनी के खाते से भी होता है। लेकिन कंपनी के अंश में दो हिस्से होते हैं। लेकिन, पेंशन फंड में बेसिक सैलरी की सीलिंग 15000 रुपए है।

इस सीलिंग के कारण बेसिक सैलरी (15000) का 8.33 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ 1250 रुपए ही जमा होता है। अगर सीलिंग बढ़ती है तो ये हिस्सा 25000 रुपए की सीमा पर तय होगा। मतलब 2083 रुपए पेंशन फंड में जमा हो सकेंगे। अगर यह फैसला होता है तो इसका सीधा लाभ 6.5 करोड़ ईपीएफओ सब्सक्राइब्स को मिलेगा।
 
घट सकती है ब्याज दर : कर्मचारी भविष्‍यनिधि संगठन (EPFO) वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर की घोषणा 4 मार्च को कर सकता है। बैठक में 2020-21 के लिए ब्याज दर की घोषणा करने के प्रस्ताव पर फैसला किए जाने की संभावना है।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि ईपीएफओ इस वित्त वर्ष (2020-21) के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर घटा सकता है, जो 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत थी। खबरों के अनुसार कोरोनाकाल में बड़ी संख्‍या में ईपीएफ सदस्‍यों ने अपने खाते से पैसा निकाला है। इसके चलते पीएफ अंशदान में भी कमी आई है। ऐसे में ईपीएफओ ब्‍याज दर में कटौती का फैसला ले सकता है।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख