dharma sangrah

SBI ने ग्राहकों को दी बड़ी सुविधा, 3 शहरों में खोली Yono शाखाएं

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (17:27 IST)
मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चुनिंदा शहरों में ‘योनो शाखाएं’ खोली हैं। इसका उद्देश्य बैंक के ग्राहकों के बीच डिजिटल बैंकिंग अपनाने को बढ़ावा देना है। योनो (यू ओनली नीड वन) एसबीआई की डिजिटल बैंकिंग ऐप है। 
 
बैंक ने एक विज्ञप्ति ने कहा कि उसने पायलट परियोजना के तहत नवी मुंबई, इंदौर और गुरुग्राम में एक-एक योनो शाखा खोली है।

एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि हमें भरोसा है कि योनो शाखा ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने में सशक्त बनाएगी और इसकी मदद से वे आसानी से सभी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। 
 
बैंक के स्व-सेवा केंद्रों पर ग्राहक 24 घंटे स्मार्ट मशीनों से चेक जमा करने, पैसा निकालने, पैसा जमा करने और पासबुक प्रिंट करने का काम कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक के कर्मचारियों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती।
 
बैंक ने अपनी स्थापना की 65वीं वर्षगांठ पर इन शाखाओं को पेश किया। बैंक की योजना अगले 5 साल में देशभर में ऐसी शाखाएं खोलने की है। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख