ramcharitmanas

क्या होता है Highway और Expressway में अंतर?

Updated: शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (15:29 IST)
Highways and Expressway 
 
- ईशु शर्मा 
 
अक्सर आपने कई बार हाईवे या एक्सप्रेस-वे में सफर किया होगा, पर क्या आपने कभी सोचा है कि एक्सप्रेस-वे और हाईवे में अंतर क्या होता है?

हाईवे और एक्सप्रेस-वे के कारण यातायात काफी कार्य-कुशल हुआ है और आप कम समय में आसानी से सफर कर सकते हैं। अगर रोड नेटवर्क की बात की जाए तो भारत का रोड नेटवर्क दुनिया में दूसरे स्थान पर है जो देश के हर शहर, गांव और कस्बों को जोड़ता है। 
 
तो चलिए इस लेख के ज़रिए जानते हैं कि नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे में अंतर क्या होता है...
 
नेशनल हाईवे- 
 
नेशनल हाईवे भारत की सड़कों के मुख्य बुनियादी ढांचे हैं, जो देश के हर प्रदेश की राजधानी और मुख्य शहरों को जुड़ते हैं। हाईवे साधारण सड़क की तुलना में काफी चौड़ेहोते हैं जिसमे भारी वाहन आसानी से आ जा सके। साथ ही भारत के हाईवे में न्यूनतम 2 लेन (lane) और अधिकतम 4 लेन (lane) होते हैं, जो आपस में जुड़े हुए होते हैं। 

सड़क परिवाहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा भारत में नेशनल हाईवे की कुल लंबाई 1,44,634 किलोमीटर है। इसमें आप अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से वाहन चला जा सकते हैं। नेशनल हाईवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मैनेज किया जाता है, जिसको भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1988 के तहत हाईवे के विकास और अनुरक्षण के लिए बनाया गया था।
 
एक्सप्रेस-वे-
 
एक्सप्रेस-वे सड़क के उच्चतम वर्ग के बुनियादी ढांचों में से एक है। दरअसल एक्सप्रेस-वे में हाईवे की तुलना में 6-8 लेन (lane) होते हैं, जो तेज़ सफर के लिए बनाए जाते हैं और साथ ही ये लेन आपस में एक-दूसरे से जुड़े हुए नहीं होते हैं। एक्सप्रेस-वे में आप अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से वाहन को चलाया जा सकता है। 

एक्सप्रेस-वे काफी सीमित होते हैं और भारत में इनकी कुल लंबाई 4067.27 किलोमीटर है। साथ ही एक्सप्रेस-वे को भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा ही मैनेज किया जाता है।

ALSO READ: भारत में कैसे हुई Fairness Cream की शुरुआत? Priyanka Chopra हैं fairness product के खिलाफ

ALSO READ: क्यों कर रहें हैं सभी देश tiktok को ban?

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अगला लेख