dharma sangrah

इतिहास रचेगी दिल्ली मेट्रो, देश में जल्द ही चलेगी चालकरहित ट्रेन

Updated: शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (15:55 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो देश में जल्द ही चालक रहित मेट्रो चलाकर इतिहास रचने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में राष्ट्रीय राजधानी में देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि ट्रेन को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की मैजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम- बॉटनिकल गार्डन) पर हरी झंडी दिखाई जाएगी।
 
इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि 25 दिसंबर के आसपास चालक रहित ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए एक प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है। हमारे देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन रवाना होने के लिए तैयार है। हमने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है।
 
दिल्ली मेट्रो ने 25 दिसंबर, 2002 को अपने व्यावसायिक संचालन की शुरुआत की थी, जिसके एक दिन पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने डीएमआरसी के शाहदरा से तीस हजारी तक 8.2 किलोमीटर लंबे पहले खंड का उद्घाटन किया था, जिसमें सिर्फ छह स्टेशन थे।
 
डीएमआरसी की अब 242 स्टेशनों के साथ 10 लाइनें हैं और हर दिन दिल्ली मेट्रो में औसतन 26 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। (भाषा) 
 

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

योगी सरकार की 'यात्री राहत योजना' बनी पीड़ितों का आर्थिक सहारा, बस हादसे में मौत पर ₹7.50 लाख तक की मदद

अगला लेख