dharma sangrah
✕

1 नवंबर से बदले बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Updated: सोमवार, 1 नवंबर 2021 (09:12 IST)
नई दिल्ली। 1 नवंबर से कई ऐसे बदलाव हुए हैं जिनका आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ने होने वाला है। 1 नवंबर से बैंकों में पैसा जमा करने से लेकर पैसे निकालने तक का चार्ज लगेगा, रेलवे के टाइम टेबल में भी बदलाव होगा। इसके अतिरिक्त गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जानिए क्या- क्या बदला-
ALSO READ: दिवाली से पहले फूटा महंगाई का बम, LPG गैस सिलेंडर के दामों में 265 रुपए की बढ़ोतरी
एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी : 1 नवंबर के पहले दिन महंगाई का झटका लगा है। वाली से पहले LPG पर महंगाई बम फूटा है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपए की आज भारी बढ़ोतरी की गई है। राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
रेलवे के टाइम टेबल में बदलाव : 1 नवंबर से भारतीय रेलवे (Indian Railway) ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव हो गया है। पहले 1 अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से 31 अक्टूबर की तारीख आगे तय की गई है। 
ALSO READ: FACEBOOK या 'फेकबुक', सोशल मीडिया पर फैले हैं नफरत और हिंसा के खतरनाक एल्गोरिदम
अब 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी। 13 हजार यात्री ट्रेनों के समय और 7 हजार मालगाड़ी के समय बदलेंगे। देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय भी 1 नवंबर से बदल जाएगा।
 
व्हाट्‍सएप हो जाएगा बंद : आज से कुछ आईफोन और एंड्रॉयड फोन्स पर व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा। व्हाट्सऐप पर दी गई जानकारी के मुताबिक फेसबुक के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड 4.0.3 Ice Cream Sandwich, iOS 9, और KaiOS 2.5.0 को सपोर्ट नहीं करेगा।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा जीत के करीब

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू होगी क्लासेस, सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अगला लेख