Daily Horoscope
✕

इन 7 बैंकों में है आपका खाता तो हो जाएं अलर्ट, आपके लिए जरूरी खबर

Updated: मंगलवार, 30 मार्च 2021 (17:00 IST)
1 अप्रैल 2021 से 7 बैंकों के चेकबुक, पासबुक में बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल से इन बैंकों के पुराने चेकबुक और पासबुक काम नहीं करेंगे। बैंकों के आईएफएससी कोड भी बदल जाएंगे। इन बैंकों के पुराने चेकबुक अवैध हो जाएंगे। ऐसे में 31 मार्च 2021 से पहले तक इन ग्राहकों को अपना नया चेकबुक इश्यू करवा लेना जरूरी है। वरना लेन-देन में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट भी भेजा है। 
  ALSO READ: 1 अप्रैल से होंगे 5 बड़े बदलाव जिनका आप पर होगा सीधा असर, जानिए
इन बैंकों का विलय : ये 7 बैंक देना बैंक, विजया बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, आंध्रा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक हैं। इन बैंकों के ग्राहकों के पासबुक और चेकबुक 1 अप्रैल 2021 से बेकार हो जाएंगे।
 
दरअसल, इन 7 बैंकों का विलय दूसरे बैंकों में हो गया है। देना और विजया बैंक का मर्जर ​बैंक ऑफ बड़ौदा में हो गया है। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को पंजाब नेशनल बैंक में मिला दिया गया है जबकि कॉरपोरेशन और आंध्रा बैंक का मर्जर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक का मर्जर इंडियन बैंक में कर दिया गया है।
 
अगर इन बैंकों के ग्राहक हैं तो क्या करें : अगर आप इन बैंकों के ग्राहक हैं तो आपको अपने मोबाइल नंबर, पता, नॉमिनी आदि के बारे में बैंक को सही जानकारी देनी होगी। इससे बैंकों की ओर से आपको आवश्यक जानकारियां मिलती रहेंगी। नया चेकबुक और पासबुक मिलने के बाद ​अपने दूसरे लेन-देन के रिकॉर्ड में इन जरूरी जानकारियों को अपडेट भी कर दें।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख