sundarkand

सरकार क्यों अलग-अलग करना चाहती है PF और पेंशन अकाउंट, फैसले से कर्मचारी का फायदा या नुकसान, समझिए

Updated: गुरुवार, 24 जून 2021 (17:20 IST)
मोदी सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा कवर फॉर्मल सेक्टर के कर्मचारियों के भविष्य पीएफ और पेंशन अकाउंट्स को अलग-अलग करने की योजना बना रही है। इस योजना का ईपीएफओ के लगभग 6 करोड़ अंशधारकों पर प्रभाव पड़ेगा। सरकार के इस कदम से कर्मचारी पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए समझिए।
 
क्यों करना चाहती है अलग : सरकार दोनों खातों को अलग इसलिए करना चाहती है क्योंकि कर्मचारी पीएफ से पैसा निकालते समय पेंशन फंड से भी पैसा निकालते हैं। फिलहाल पीएफ पीएफ और पेंशन फंड एक ही अकाउंट का पार्ट हैं। कोरोना महामारी में बहुत से लोगों की नौकरियां चली गईं। एक जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष महामारी शुरू होने के बाद से इस साल 31 मई तक 70.63 लाख लोगों ने पीएफ से पैसा निकाला है।

ईपीएफओ में कंपनी और कर्मचारियों के 24% योगदान में से 8.33% हर महीने कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और बाकी पीएफ में जमा होता है। कर्मचारी ईपीएफओ से पैसा निकालते समय पेंशन राशि भी निकालते हैं। दोनों का अकाउंट अलग होने पर पेंशन फंड का पैसा नहीं निकाल पाएंगे।
 
क्या होगा फायदा : पीएफ और पेंशन अकाउंट के अलग-अलग होने से कर्मचारी के सेवानिवृत्ति के बाद उसकी पेंशन आय में इजाफा होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि कर्मचारी अधिक पेंशन चाहते हैं। इसके लिए पीएफ और पेंशन अकाउंट को अलग-अलग करना एक अच्छा फैसला हो सकता है। अकाउंट अलग होने के बाद कर्मचारी पेंशन में ज्यादा योगदान कर रिटायरमेंट के बाद अधिक पेंशन ले सकते हैं।

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

अहमदाबाद में जलभराव से परेशान नागरिकों के लिए राहत: अमित शाह के पत्र के बाद AMC एक्शन में, मास्टर प्लान तैयार

राहुल गांधी ने मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, 'गले मिलने' पर सियासी बवाल, मेलोनी के जिक्र से BJP नाराज

चमोली में टनल हादसे से मचा हड़कंप, 7 मजदूरों की मौत; 3 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान ने धोखे से हड़पा था बलूचिस्तान, क्यों कभी पाक सेना के आगे नहीं झुके धुरंधर बलोच? जानिए बलोच संघर्ष की पूरी कहानी

Top News 14 August: चमोली टनल हादसे में 7 मौतें, राम मंदिर में बदला पुजारियों का ड्रेस कोड; Instagram का नया लुक

अगला लेख