Govardhan puja
✕

गांव में खेती के साथ कर सकते हैं ये 5 खास तरह के बिजनेस

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2023 (19:52 IST)
Business ideas for village: आजकल कई शहरी लोग नौकरी छोड़कर या अपना व्यापार छोड़कर खेती बाड़ी का कार्य करने लगे हैं जबकि गांव में रहने वाले कई लोग शहरी चकाचौंध से प्रभावित होकर शहर की ओर भाग रहे हैं। खेती में पहले कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन पढ़े लिखे युवाओं को अब समझ में आ रहा है कि तकनीक और ज्ञान के साथ खेती को किस तरह फायदेमंद बनाया जा सकता है और साथ ही गांव में रहकर और भी कई तरह के बिजनेस किए जा सकते हैं।
 
1. गांव में डेयरी फार्मिंग का बिजनेस : गांव में यदि आपकी खेती है तो आप कुछ भूमि पर डेयरी फार्मिंग का व्यापार भी कर सकते हैं। गाय, भैंस या बकरी का पालन करके अच्छा व्यापार खड़ा कर सकते हैं। एक भैंस करीब 15 लीटर दूध देती है। उससे कम गाय और उससे कम बकरी का दूध निकलता है।
 
2. मुर्गी, बकरी और मछली का पालन : आजकल मांस मच्छी खाने वालों की भी संख्या बहुत हो चली है। मुर्गी, बकरी या मछली में से किसी का भी 2 एकड़ भूमि में अच्छे से पालन हो सकता है। यह बाजार में बहुत अच्छे दाम में बिकते हैं। मछली पालन के लिए एक छोटा तालाब आधा बीघा जमीन पर बनवा सकते हैं।
 
3. मधुमक्खी का पालन : आजकल शहद की खपत भी बहुत होने लगी है। इस व्यापार के लिए गांव में बहुत उचित और शुद्ध वातावरण होता है। गांव में यदि आप मधुमक्खी पालन करते है तब आपको इससे काफी मुनाफा होता है।
 
4. ऑर्गेनिक फल और सब्जियां : आजकल लोग ऑर्गेनिक फल और सब्जियां खाना पसंद करते हैं। इसलिए कई कंपनियां गांव की खेती की जमीन को किराए पर लेकर फल या सब्जियां उगाती हैं और उसे सीधे शॉपिंग मॉल में या किसी थोक व्यापारी को बेचकर बड़ा मुनाफा कमाती है। आप भी यह बिजनेस कर सकते हैं। इसके लिए मात्र 2 एकड़ जमीन की जरूरत होती है। आईआईटी स्टूडेंट भी आर्गेनिक फार्मिंग पर फोकस करके मोटी कमाई कर रहे हैं।
 
5. खाद और बीज की दुकान : किसानों को खाद और बीज की बहुत जरूरत होती। यदि गांव में ही उन्हें अच्छी दुकान मिल जाए तो उन्हें शहर जाने की जरूरत नहीं पड़े। आप गांव या कस्बे में फर्टिलाइजर और सीड स्टोर खोल सकते हैं। सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी का फायदा भी ग्राहकों को देंगे तो ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आपकी दुकान से खरीदारी करेंगे।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में GRAP-3 की पाबंदियां लागू, शमी का टेस्ट संन्यास

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख