dharma sangrah

गाड़ी धोते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

Updated: शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (18:07 IST)
best way to wash vehicle
लंबे समय तक एक ही जगह पर गाड़ी खड़े होने से या ज्यादा धुल मिट्टी होने के कारण गाड़ियां जल्दी गंदी हो जाती हैं। बिजी लाइफस्टाइल में बड़ी गाड़ियों को रोज़ रोज़ साफ़ करना मुश्किल है इसलिए सिर्फ छुट्टी के दिन ही लोग अपनी गाड़ी साफ करते हैं। गाड़ी साफ करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं गाड़ीन साफ करने का सही तरीका क्या है..
 
1. डस्ट हटाएं : कई लोग कार को डायरेक्ट पानी से साफ करने लगते हैं। ऐसा करने से गाड़ी में धुल के दाग जम जाते हैं। ठीक तरह से कार साफ करने के लिए आप सबसे पहले डस्ट साफ करें। डस्ट साफ करने के लिए आप सुखा कॉटन का कपड़ा ले सकते हैं। इसकी मदद से सबसे पहले धुल हटाएं। 
 
2. स्प्रे बोतल लें : कई लोग गाड़ी धोने के लिए बाल्टी लेकर बैठ जाते हैं। फिर इसमें कपड़ा डुबाकर गाड़ी को साफ करते हैं। ऐसा करने से गाड़ी में पानी के निशान हो जाते हैं। इसलिए गाड़ी को साफ करने से लिए स्प्रे बोतल का इस्तेमाल करें। स्प्रे बोतल की मदद से गाड़ी पर पानी छिडकें और सूखे कपड़े से साफ करें। ऐसा करने से आपकी कार बेहतर तरीके से साफ हो जाएगी। 
3. धूप में न धोएं गाड़ी : अधिकतर लोग छुट्टियों के समय अपनी गली में गाड़ी को धूप में धोते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ऐसा करने से बचें। कार को धूप  में धोने से उसका पेंट हटता है और जल्दी फेड होने लगता है। कोशिश करें कि कार को शेड में ही साफ करें। ऐसा करने से आपकी कार का कलर जल्दी फेड नहीं होगा। 
 
4. हलके हाथ से गाड़ी धोएं : कई लोग गाड़ी को ज़ोर ज़ोर से धोने लग जाते हैं। साथ ही कुछ लोग ब्रश का भी इस्तेमाल करते हैं। अपनी गाड़ी को स्क्रैच से बचाने के लिए आपको गाड़ी हलके हाथ से धोनी चाहिए। स्पंज को गोल-गोल घुमाने की बजाए हमेशा सीधी दिशा में घुमाएं। 
 
5. एग्जॉस्ट पाइप और साइलेंसर में पानी जानें ना दें : गाड़ी साफ करते समय कई लोग झटके से गाड़ी के ऊपर पानी डालते हैं। ऐसा करने से कई बार पानी साइलेंसर के अंदर भी चला जाता है जिससे इसे चालू करते समय आपको परेशानी होती है। इस समस्या से बचने के लिए इस बात का खास ध्यान रखें और गाड़ी को ठीक तरह से साफ करें।
ALSO READ: Amazon या Flipkart से शॉपिंग के लिए जान लें ये 5 काम की बात

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

Top News 17 August: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिल्ली कूच की तैयारी में किसान; UGC-NET री-एग्जाम की तारीख घोषित

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

अगला लेख