Hanuman Chalisa

Aadhar को लेकर आया बड़ा अपडेट, मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी ने दी जानकारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 अगस्त 2025 (18:34 IST)
आधार डाटाबेस से फेस ऑथिन्टिकेशन ट्रांजेक्शन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और 6 महीने में 100 करोड़ बार लोगों ने ऐसे ट्रांजेक्शन किए जो रोजाना 50 लाख से भी अधिक का औसत है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि 10 अगस्त 2025 को आधार फेस ऑथेन्टिकेशन का 200 करोड़वाँ ट्रांजेक्शन हुआ। इससे पहले जनवरी में 100 करोड़वाँ ट्रांजेक्शन हुआ था। वहीं, 50 करोड़ से 100 करोड़ के आँकड़े पर पहुँचने में पाँच महीने का समय लगा था।
 
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार ने कहा कि इतने कम समय में 100 करोड़ से 200 करोड़ आधार फेस ऑथेन्टिकेशन ट्रांजेक्शन तक पहुंचना दिखाता है कि देश के नागरिकों और सेवा प्रदाताओं दोनों को विश्वास है कि आधार सुरक्षित, समावेशी और नवाचारी सत्यापन पारिस्थितिकी है। इससे यह बात भी स्पष्ट होती है कि देश डिजिटल माहौल के लिए तैयार है।
ALSO READ: युवा कांग्रेस ने वोट चोरी को लेकर BJP और EC के खिलाफ निकाला हल्ला बोल मार्च
उन्होंने कहा कि गांवों से मेट्रो शहरों तक यूआईडीएआई सरकारों, बैंकों और सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर आधार फेस ऑथेन्टिकेशन को बड़े पैमाने पर सफल बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
 
मंत्रालय ने कहा कि यूआईडीएआई डिजिटल प्रशासन की रीढ़ को मजबूत कर रहा है। यह उपलब्धि महज संख्या की बात नहीं है, यह इस बात का प्रमाण है कि समावेशी प्रौद्योगिकी किस प्रकार अंतर को समाप्त कर लोगों को सशक्त बना सकती है।

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी, यूपी बनेगा Green और AI-Ready Data Center Hub

अगला लेख