dharma sangrah

Aadhaar Card : घर बैठे फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड, नहीं लगाने होंगे सेंटर के चक्कर

Updated: सोमवार, 16 जून 2025 (18:13 IST)
aadhaar card new rules : आधार कार्ड (  Aadhaar Card) में अपडेट के लिए अब आपको सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। अब घर बैठे ही आधार कार्ड अपडेय हो जाएगा। Uidai की ओर से QR Code पर आधारित ऐप शुरू की जा रही है। इस ऐप के जरिए यूजर्स के कई काम आसान होने वाले हैं। इस ऐप का उद्देश्य आधार कार्ड को और सुविधाजनक बनाना है। 
 
बार-बार के चक्कर से मिलेगी मुक्ति 
इसके साथ ही आधार कार्ड से जुड़े किसी भी अपडेट जैसे बायोमेट्रिक डिटेल, पता या अन्य कोई भी जानकारी के लिए आधार सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नवंबर तक सभी डाटाबेस से आधार कार्ड जुड़ जाएगा। OTP के जरिए कोई भी अपडेट करवाया जा सकता है। ऐप आपकी निजी जानकारी जमा डॉक्यूमेंट जैसे जन्म प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पैन इत्यादि से ही ले लेगा। इसमें आपको फोटोकॉपी की भी आवश्यकता नहीं होगी।  
ALSO READ: अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग
क्या क्या बदलाव करवाया जा सकता है
Uidai के नियम के अनुसार आधार कार्ड में दी गई जानकारी में बदलाव को लेकर अलग-अलग लिमिट रखी गई है। 
नाम : आधार कार्ड में लिखे नाम को दो बार तक बदला जा सकता है। 
पता :  आधार कार्ड में लिखे पता को कई बार बदला जा सकता है। इसका मतलब है कि इसे लेकर कोई लिमिट नहीं दी गई है।
जन्मतिथि : इसमें लिखी जन्मतिथि को सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता।
मोबाइल नंबर :  आधार कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर को कितनी भी बार बदला जा सकता है। 2025 में ऊपर बताई गई सभी जानकारी फ्री में ही अपडेट करवा सकेंगे। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अगला लेख