Hanuman Chalisa

आज से बदल जाएंगे यह 6 नियम, जानिए क्या होगा आप पर असर...

रविवार, 1 नवंबर 2020 (08:24 IST)
नई दिल्ली। देश में रविवार से एलपीजी बुकिंग, ट्रेनों के टाइम टेबल से लेकर बैंकिंग नियमों तक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इन नियमों के बदलने से आपके जीवन पर बड़ा असर पड़ने वाला है। जानिए इन नियमों में बदलाव का आप पर क्या असर होगा...
 
LPG सिलेंडर की डिलीवरी : आज से तेल कंपनियां डिलीवरी अथेंटीकेशन सिस्टम लागू करने जा रही है। एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी से पहले अब उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। यह डिलीवरी पहुंचाने आए व्यक्ति को ओटीपी बताने पर ही सिलेंडर मिल पाएगा।

इंडेन गैस की बुकिंग के लिए एक नंबर : अगर आप इंडेन गैस के ग्राहक हैं तो 1 नवंबर से आपका गैस बुकिंग का नंबर बदल जाएगा। पहले गैस बुकिंग के अलग अलग सर्किल के लिए अलग अलग नंबर थे। अब देश भर में एक ही नंबर से इंडेन की गैस बुक कराई जा सकेगी। इसके लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस करना होगा। 

ट्रेनों का टाइम टेबल में बदलाव : रेलवे ने आज से ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने का फैसला किया है। 13 हजार यात्री ट्रेनों और 7000 मालवाहक ट्रेनों पर इसका असर होगा। यह बदलाव 1 अक्टूबर से होने वाला था लेकिन एक माह के लिए टाल दिया गया था। अत: यात्रा करने से पहले ट्रेन का टाइम एक बार जरूर देख लें। 

डिजिटल पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं : 50 करोड़ रुपए से अधिक टर्नओवर वाले व्यापारियों के लिए डिजिटल पेमेंट अनिवार्य हो गया है। इसके लिए ग्राहक को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

SBI बचत खातों पर कम ब्याज : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फैसला किया है कि जिन बैंक खातों में 1 लाख से कम राशि जमा है, उस पर ब्याज दर 0.25% घटकर 3.25% रह जाएगी। खातों में 1 लाख से ज्यादा राशि जमा होने पर रेपो रेट के अनुसार ब्याज दिया जाएगा।

सब्जियों का समर्थन मू्ल्य : केरल सरकार ने सब्जियों के लिए आधार मूल्‍य तय कर दिया है। इस तरह केरल सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह योजना 1 नवंबर से लागू कर दी जाएगी।

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

अगला लेख