Daily Horoscope
✕

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

Updated: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (15:52 IST)
US Presidential Election: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) ने अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश का नेतृत्व करने के लिए 'अयोग्य' हैं।
 
हैरिस ने वॉशिंगटन में अपने आधिकारिक आवास पर बुधवार को पत्रकारों से कहा कि कल हमें पता चला कि डोनाल्ड ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ रहे जॉन केली ने इस बात की पुष्टि की है कि ट्रंप जब राष्ट्रपति थे तब वे चाहते थे कि उनके पास वैसे जनरल हों, जैसे एडॉल्फ हिटलर (जर्मन तानाशाह) के पास थे।ALSO READ: US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच
 
उन्होंने कहा कि ट्रंप ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि वे नहीं चाहते कि सेना अमेरिकी संविधान के प्रति निष्ठावान हो। वे ऐसी सेना चाहते हैं, जो उनके प्रति वफादार हो। वे ऐसी सेना चाहते हैं, जो व्यक्तिगत रूप से उनके प्रति निष्ठावान हो, जो उनके आदेश माने, चाहे इसके लिए उसे उनके कहने पर कानून तोड़ना पड़े या अमेरिकी संविधान के प्रति अपनी शपथ का उल्लंघन करना पड़े।
 
हैरिस ने कहा कि बीते सप्ताह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने देशवासियों को बार-बार अंदरुनी दुश्मन कहा और यह तक कहा कि वे अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल करेंगे। इससे 1 दिन पहले केली ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' को दिए साक्षात्कार में कहा था कि निश्चित रूप से पूर्व राष्ट्रपति (ट्रंप) दक्षिणपंथी विचारधारा के हैं, वे निश्चित रूप से एक सत्तावादी हैं, तानाशाहों की प्रशंसा करते हैं, उन्होंने ऐसा कहा है।ALSO READ: अमेरिका ट्रंप मुद्दे से आगे बढ़ने को तैयार : कमला हैरिस
 
केली ने आरोप लगाया कि वे निश्चित रूप से सरकार के लिए तानाशाही दृष्टिकोण को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कभी भी इस तथ्य को स्वीकार नहीं किया कि वे दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति नहीं थे। शक्तिशाली से मेरा मतलब उस व्यक्ति से है, जो अपनी इच्छा के अनुसार जो चाहे, जब चाहे कुछ भी कर सकता है।ALSO READ: अमेरिकी हिन्दुओं ने कमला हैरिस के समर्थन में बनाया हिन्दू फॉर कमला हैरिस समूह
 
ट्रंप ने आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कहा कि जॉन केली नामक एक पूरी तरह से पतित आदमी में 2 गुण थे। वे सख्त और मूर्ख थे। उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि उनकी कठोरता कमजोरी में बदल गई। सैनिकों के बारे में कहानी एक झूठ है। हालांकि मुझे उनके बारे में बात करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि सच्चाई सामने लाने के लिए जवाब देना जरूरी होता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर MLC चुनाव के लिए मतगणना

Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

अगला लेख