Daily Horoscope
✕

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव बहस : 'म्यूट बटन' का इस्तेमाल, ट्रंप और बिडेन ने दिखाई शिष्टता

Updated: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (17:36 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के बीच राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए गुरुवार को अंतिम बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) के दौरान ‘म्यूट बटन’ ने अच्छी तरह से काम किया, क्योंकि दोनों नेताओं ने पहली बहस के विपरीत इस बार संयम और शिष्टता का प्रदर्शन किया।

दोनों नेताओं के बीच आखिरी बहस के दौरान माइक्रोफोन को ‘म्यूट’ करने के लिए ‘म्यूट बटन’ लाया गया क्योंकि पहली बहस के दौरान ट्रंप और बिडेन एक-दूसरे को अपनी बात कहते समय संयम नहीं बरत पाए थे जिससे असहज स्थिति बन गई थी।

ओहियो के क्लीवलैंड में हुई पहली बहस के दौरान बनी असहज स्थिति की वजह से ही आयोजकों को ‘म्यूट बटन’ का इस्तेमाल करना पड़ा। नाश्विल के बेलमॉन्ट विश्वविद्यालय में ट्रंप और बिडेन के बीच गुरुवार की रात दूसरी और अंतिम 90-मिनट की बहस के दौरान दोनों नेताओं ने संयम दिखाया।

इससे पहले, दोनों नेताओं के बीच पिछले महीने हुई पहली बहस काफी गर्मागर्म रही थी, जिसमें कोविड-19, नस्ली भेदभाव, अर्थव्यवस्था और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे उठाए गए थे।

‘कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट’ (सीपीडी) ने सोमवार को नए नियमों की घोषणा करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि बहस के दौरान ‘म्यूट बटन’ का इस्तेमाल होगा। नियमों के तहत प्रतिद्वंद्वी वक्ताओं के माइक्रोफोन दो मिनट के लिए ‘म्यूट’ करने की व्यवस्था की गई, ताकि अंतिम बहस के दौरान वे निर्बाध रूप से अपनी शुरुआती टिप्पणियां रख सकें।

नए नियमों के तहत ट्रंप और बिडेन के पास बहस के हर 15 मिनट के खंड की शुरुआत में बोलने के लिए दो मिनट का ऐसा समय था जिसमें वे एक-दूसरे को टोक नहीं सकते थे। दोनों नेताओं ने इस नियम पर सहमति जताई थी।(भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

अगला लेख