sundarkand
✕

US election : ट्रंप और बिडेन कर रहे मतदाताओं को रिझाने की अंतिम कोशिश

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (23:06 IST)
फिलाडेल्फिया। अमेरिका में मंगलवार को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो. बिडेन मतदाताओं को रिझाने की अंतिम कोशिश में लगे हैं।

दोनों उम्मीदवार जनता से ऐसे समय अमेरिका की बागडोर अपने हाथ में सौंपने की अपील कर रहे हैं, जब देश महामारी की चपेट में है जिसका जिक्र हर कदम पर और हर जगह पर मिलता है।

देश में नौ करोड़ 30 लाख मतदाता पहले ही वोट डाल चुके हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नॉर्थ कैरोलिना से लेकर विस्कॉन्सिन तक राष्ट्रपति की पांच रैलियां हैं। इस बीच, बिडेन अपना अधिकांश समय पेनसिल्वानिया में गुजार रहे हैं जहां मिलने वाली जीत ट्रंप के रास्ते में बाधा खड़ी कर सकती है।

बिडेन ओहायो पर भी ध्यान दे रहे हैं जहां चार साल पहले ट्रंप ने आठ प्रतिशत अधिक मतों के साथ जीत दर्ज की थी। चुनाव की घड़ी नजदीक आने में अब लगभग 24 घंटे बचे हैं और ट्रंप तथा बिडेन ने एक-दूसरे को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य बताने में पूरी ताकत झोंक दी है।(भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

अगला लेख